वीडियो देखिये, हत्या के बाद परिजनों का सड़क पर प्रदर्शन: आरोपी की गिरफ्तारी की मांग; समझाइश के बाद हटाया शव
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के बाद बुधवार को मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शन कर रहे परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजन हत्या के मामले में पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
सड़क पर रखा शव, कार्रवाई की मांग
हत्या से आक्रोशित परिजन शव को सड़क पर रखकर बैठ गए और न्याय की मांग करने लगे। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल भी तैनात किया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
टीआई की समझाइश के बाद माने परिजन
एरोड्रम थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से चर्चा की और उन्हें मामले में की जा रही पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद परिजन शांत हुए और उन्होंने सड़क से शव हटाने पर सहमति जताई।
अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए परिजन
पुलिस की समझाइश के बाद परिजनों ने सड़क से शव हटाया और अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए। इसके बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। फिलहाल पुलिस हत्या के मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!