खबर
Top News

वीडियो देखिये, फर्जी प्लास्टर कांड मामला: पुलिस आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश; बोले- अपराधियों को संरक्षण देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जुलाई 2026, 4:19 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
फर्जी प्लास्टर लगाकर पुलिस कार्रवाई से बचने की कोशिश और आरोपियों को कथित तौर पर अनुचित सुविधा मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सख्त रुख अपनाया है।

उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई भी फैब्रिकेटेड एक्ट (बनावटी कृत्य) स्वीकार नहीं किया जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे मामले की जांच की जाए और यदि किसी पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जेल ले जाते समय आरोपियों ने निकाल दिए प्लास्टर
जानकारी के अनुसार, कुछ आरोपियों को पुलिस कार्रवाई के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल ले जाया जा रहा था। इस दौरान उनके हाथ-पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था। लेकिन जेल पहुंचने के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर अपने प्लास्टर निकालकर फेंक दिए।

इस घटना के बाद सवाल उठने लगे कि क्या आरोपियों ने पुलिस और जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए फर्जी चोट का सहारा लिया था? साथ ही यह भी चर्चा शुरू हुई कि उन्हें इस तरह की सुविधा किस स्तर पर और कैसे मिली।

हीरा नगर थाना पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
मामले में हीरा नगर थाना प्रभारी सुशील भी पूछताछ के दायरे में आ गए हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपियों को प्लास्टर लगाने की प्रक्रिया, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य कार्रवाई में किसी प्रकार की लापरवाही या मिलीभगत तो नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि प्लास्टर वास्तविक चोट के कारण लगाए गए थे या फिर किसी अन्य उद्देश्य से।

पुलिस आयुक्त बोले- अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अपराधियों को किसी भी प्रकार का अनुचित लाभ देना या उन्हें संरक्षण देना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि “ऐसे कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। डीसीपी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी फैब्रिकेटेड एक्ट स्वीकार्य नहीं है। अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।”

जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी
पुलिस विभाग अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है। इसमें आरोपियों के मेडिकल दस्तावेज, प्लास्टर लगाए जाने की प्रक्रिया, संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका और अन्य तथ्यों की समीक्षा की जाएगी। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।


संबंधित समाचार

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

less than a minute ago
गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’
Top News

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

3 minutes ago
पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन
Top News

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

3 minutes ago
दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार
Top News

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

10 minutes ago
फिर विवादों में खान सर
Top News

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

12 minutes ago
मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा
Top News

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

15 minutes ago
प्रेमी का सरेंडर
Top News

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

21 minutes ago
हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार
Top News

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

22 minutes ago
फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत
Top News

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

28 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

39 minutes ago
शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल
Top News

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

42 minutes ago
गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा
Top News

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

about 1 hour ago
दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों
Top News

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

about 1 hour ago
राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख
Top News

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

about 1 hour ago
स्पा सेंटर पर दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

about 1 hour ago
पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग
Top News

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

about 1 hour ago
5 स्टार होटलों में गंदगी
Top News

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

about 1 hour ago
भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन
Top News

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

about 1 hour ago
राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
Top News

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!