वीडियो देखिये, अनूठी तरीके से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश: लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक; पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क सुरक्षा के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा निरंतर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध वेंट्रिलोक्विस्ट, मिमिक्री आर्टिस्ट एवं स्टैंड-अप कॉमेडियन अंकित सिंह सिसोदिया ने अपनी अनूठी प्रस्तुति से उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान अंकित सिंह सिसोदिया ने अपने साथी लोकप्रिय कैरेक्टर "चिंटू" के साथ मनोरंजक एवं संवादात्मक शैली में सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुति दी। दोनों पात्रों के बीच हुए रोचक संवाद एवं वाद-विवाद के माध्यम से हेलमेट पहनने के लाभ, गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, रेड लाइट एवं अन्य यातायात संकेतों का पालन करने सहित विभिन्न सड़क सुरक्षा नियमों की आवश्यकता और महत्व को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया।
प्रस्तुति के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर समाज में प्रचलित भ्रामक धारणाओं और वास्तविक तथ्यों पर भी हास्यपूर्ण अंदाज में चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों ने इस बात को स्वीकार किया कि यातायात नियम किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।प्रभावशाली प्रस्तुति एवं सड़क सुरक्षा के प्रति उनके सराहनीय प्रयासों की तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रशंसा भी की।
सड़क सुरक्षा जागरूकता में योगदान के लिए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह द्वारा श्री अंकित सिंह सिसोदिया को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी, अन्य पुलिस अधिकारी, ट्रैफिक प्रहरी, संस्था के पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यातायात प्रबंधन पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाएं, क्योंकि "सड़क पर आपकी एक सही आदत किसी का जीवन बचा सकती है।"
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!