वीडियो देखिये, पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस टंकी चोर गिरोह का खुलासा; हिस्ट्रीशीटर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार हो रही गैस सिलेंडर चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए तेजाजीनगर पुलिस ने एक सक्रिय नकबजन गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34 घरेलू गैस टंकियां, 6 भारी वाहनों की बैटरियां और वारदात में प्रयुक्त दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 4.25 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी तेजाजीनगर, राऊ, आजाद नगर, खजराना, विजय नगर, कनाड़िया और पीथमपुर थाना क्षेत्रों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
फार्म हाउस से गैस टंकियां चोरी होने के बाद खुला मामला
मामले की शुरुआत 10 जून 2026 को माउंट बर्ग कॉलोनी स्थित एक फार्म हाउस से गैस टंकियां चोरी होने की घटना से हुई। फरियादी कमलेश मीणा की शिकायत पर थाना तेजाजीनगर में अपराध क्रमांक 326/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्धों की पहचान की गई। लगातार निगरानी और सटीक सूचना के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दिन में करते थे रेकी, रात में करते थे चोरी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन के समय विभिन्न कॉलोनियों में दोपहिया वाहनों से घूमकर रेकी करते थे। जिन मकानों में ताला लगा होता और कोई मौजूद नहीं होता, उन्हें निशाना बनाया जाता था। आरोपी घरों के ताले तोड़कर अंदर घुसते और घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो जाते थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के दो सदस्य पहले गैस एजेंसियों में काम कर चुके हैं। उन्हें गैस सिलेंडरों की मांग और बिक्री की पूरी जानकारी थी, जिसका फायदा उठाकर वे चोरी के सिलेंडरों को आसानी से बेच देते थे।
हिस्ट्रीशीटर निकला गिरोह का सरगना
गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना आनंद उर्फ भूरू मांडले (25 वर्ष) है, जो एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में सौरभ कैथवास (22 वर्ष), अनिकेत उर्फ अमन कौशल और राहुल पाटीदार (25 वर्ष) शामिल हैं।
4.25 लाख रुपए का माल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 34 घरेलू गैस टंकियां, 6 बड़े वाहनों की बैटरियां, 2 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। जब्त किए गए माल की कुल कीमत लगभग 4 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है।
कई थाना क्षेत्रों की वारदातें सुलझीं
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने तेजाजीनगर, राऊ, आजाद नगर, खजराना, विजय नगर, कनाड़िया और पीथमपुर क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं स्वीकार की हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तेजाजीनगर निरीक्षक देवेन्द्र मरकाम के नेतृत्व में गठित टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह नायक, आरक्षक दीपेन्द्र राणा, प्रदीप रावत, राजकुमार रावत तथा महिला आरक्षक रानी सेंधव शामिल रहीं।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!