देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला: रॉन्ग साइड से आने वालों को रोका; लोगों को पढ़ाया नियमों का पाठ
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया। यहां गोरिल्ला की पोशाक पहने एक व्यक्ति सड़क पर उतरा और ट्रैफिक संभालते हुए वाहन चालकों को नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
रॉन्ग साइड वालों को रोका
अचानक चौराहे पर गोरिल्ला को ट्रैफिक नियंत्रित करते देख राहगीरों और वाहन चालकों की नजर उस पर टिक गई। अभियान के दौरान गोरिल्ला ने रॉन्ग साइड से आने वाले वाहन चालकों को रुकने का इशारा किया और उन्हें सही दिशा में चलने के लिए समझाया।
जेब्रा क्रॉसिंग कराई खाली
जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़े करने वालों को भी पीछे हटाया गया। लोगों को बताया गया कि जेब्रा क्रॉसिंग पैदल यात्रियों के सुरक्षित सड़क पार करने के लिए होती है, वहां वाहन रोकना या खड़ा करना नियमों के खिलाफ है।
अभियान के दौरान कई वाहन चालक अपनी गाड़ियां स्टॉप लाइन के पीछे करते नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए भी जागरूक किया गया।
बुजुर्गों को सड़क पार कराने में भी मदद
गोरिल्ला ने केवल वाहन चालकों को नियमों का संदेश ही नहीं दिया, बल्कि सड़क पार करने वाले बुजुर्गों और पैदल यात्रियों की मदद भी की। अभियान में यातायात पुलिस के अधिकारी और NCC कैडेट्स भी मौजूद रहे। पुलिस का उद्देश्य मनोरंजक तरीके से लोगों का ध्यान आकर्षित कर सड़क सुरक्षा का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाना था।
‘मैं जानवर हूं, फिर भी मुझे ट्रैफिक सेंस है’
अभियान के जरिए लोगों को एक अलग अंदाज में संदेश दिया गया ‘मैं तो जानवर हूं, फिर भी मुझे ट्रैफिक सेंस है। तुम तो इंसान हो। ट्रैफिक नियम तोड़ोगे तो चोट लग सकती है, जान जा सकती है। जब मैं नियम समझ सकता हूं, तो तुम क्यों नहीं समझते?’
पलासिया चौराहे पर गोरिल्ला के इस अनोखे अंदाज में ट्रैफिक जागरूकता अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। पुलिस का मानना है कि ऐसे रचनात्मक तरीकों से लोगों का ध्यान आकर्षित कर सड़क सुरक्षा का संदेश ज्यादा प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!