शराब दुकान पर बवाल का कारण वसूली या बदमाश की मौजूदगी: निलंबित आरक्षक का दावा—जिलाबदर को पकड़ने गया था
KHULASA FIRST
संवाददाता

• बवाल के लिए जिलाबदर महेश टोपी पर केस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फूटी कोठी शराब दुकान पर हुए विवाद ने ऐसा मोड़ ले लिया है, जिसने पूरे घटनाक्रम की दिशा ही बदल दी है। जिस मामले में वायरल वीडियो के बाद आरक्षक तन्मयसिंह तोमर को निलंबित कर दिया गया था, उसी प्रकरण में अब जिलाबदर महेश टोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने और उसे हिरासत में लिए जाने से कई नए सवाल खड़े हो गए हैं।
बड़ा सवाल है घटनास्थल पर बदमाश की भूमिका थी, तो शुरुआती कार्रवाई केवल पुलिसकर्मी पर ही क्यों हुई? वीडियो ने पूरी तस्वीर दिखाई थी या कहानी का दूसरा पहलू बाद में सामने आया? घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने शराब दुकान के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे।
इन्हीं के आधार पर आरक्षक को निलंबित किया गया। हालांकि, अगले ही दिन दुकान के कर्मचारी दोबारा बयान देने पहुंचे, लेकिन उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया गया पहले दर्ज बयान नहीं बदले जाएंगे।
इसके बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ लिया और शराब दुकान के कर्मचारी की शिकायत पर महेश टोपी के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। देर रात पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
बदमाश को पकड़ने गया था: निलंबित वरिष्ठ आरक्षक तन्मय सिंह तोमर ने चुप्पी तोड़ते हुए दावा किया शराब दुकान पर किसी और कारण से नहीं, बल्कि जिलाबदर महेश टोपी को पकड़ने पहुंचे थे। वायरल सीसीटीवी फुटेज में वे महेश टोपी को धक्का देकर हटाते और काबू करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
उनके अनुसार कर्मचारियों से बहस के दौरान बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। तन्मय ने दावा किया जिस पिस्टल को लेकर चर्चा हो रही है, वह नकली थी, जिसे महेश टोपी दहशत फैलाने के लिए अपने पास रखता था।
एफआईआर दर्ज कराने में भी हुई देरी : सूत्रों के मुताबिक, शराब दुकान के कर्मचारी शुरुआत में एफआईआर दर्ज कराने के पक्ष में नहीं थे। बाद में थाना स्तर पर हुई चर्चा के बाद शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत में आरोप लगाया गया महेश टोपी शराब लेने आया था और रुपए मांगने पर गाली-गलौज कर पुराने आपराधिक मामलों का हवाला देकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया।
शहर में रहकर पुलिस को टोपी पहना रहा था महेश टोपी, अब धराया
महेश टोपी पर 14 जून 2026 को सदर बाजार थाने में 232(2) 296(बी) 351(3) 3(5) बीएनएस का केस उसके ड्रग्स केस के गवाह शाहिद खान को धमकाने के मामले में दर्ज हुआ था। दोनों ने 13 जून को बड़वाली चौकी के पास शाहिद को रोककर एनडीपीएस एक्ट के मामले में गवाही नहीं देने का दबाव बनाया था।
फरारी में ही 18 जून को उसने राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में अहिरखेड़ी निवासी नागेश बगानिया को रेती मंडी वाइन शॉप के बाहर उधारी के पैसों को लेकर साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। मामले में भी केस दर्ज हुआ था।
बाद में सदर बाजार पुलिस ने सीमा नाथ को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन महेश टोपी अब तक फरार चल रहा था। पता चला है कि दोनों ही अपराध महेश टोपी ने जिलाबदर रहते किए थे। द्वारकापुरी टीआई मनीष मिश्र के अनुसार महेश टोपी को जिलाबदर किया था। शनिवार को भी शराब दुकान के कर्मचारी राजेश सिसौदिया की तरफ से उस पर केस दर्ज हुआ था। फिलहाल महेश टोपी की जिलाबदर उल्लंघन में गिरफ्तारी ली है।
जांच के घेरे में पूरा घटनाक्रम
शराब दुकान पर हुए विवाद का वीडियो सामने आने के बाद मामला केवल एक पुलिसकर्मी के आचरण तक सीमित दिखाई दे रहा था, लेकिन अब बदमाश पर दर्ज एफआईआर, निलंबित आरक्षक के दावों और घटनाक्रम में आए नए तथ्यों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या पुलिस की शुरुआती कार्रवाई अधूरी जानकारी पर आधारित थी? क्या शराब दुकान पर मौजूद सभी लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होगी? वायरल वीडियो पूरी कहानी बयां करता है या उसके पीछे और भी परतें छिपी हैं?
अब सामने आया 'अंकित यादव' एंगल
तन्मयसिंह तोमर ने इस विवाद में एक अन्य युवक अंकित यादव की भूमिका का भी जिक्र किया है। उनका दावा है एक दिन पहले पकड़े गए अंकित के मोबाइल से कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के नंबर मिले थे और उसे छुड़ाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। तन्मय का आरोप है अंकित अवैध शराब कारोबार से जुड़ा है। उसे इस पूरे विवाद में मोहरा बनाया गया।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!