खबर
Top News

छात्रों के दो गुटों में खूनी झड़प: बेसबॉल बैट और पत्थरों से हमला; दोनों पक्षों की क्रॉस एफआईआर दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जुलाई 2026, 4:53 pm
शेयर करें:
छात्रों के दो गुटों में खूनी झड़प

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बेसबॉल बैट, पत्थरों से हमला और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चाय की दुकान पर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, एनएमआईएमएस कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र अक्षत कटारिया ने शिकायत में बताया कि वह कॉलेज के सामने स्थित एक चाय की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान कॉलेज के छात्र ऋषि भदवार और तनिष्क रघुवंशी वहां पहुंचे और पार्टी को लेकर विवाद करने लगे।

अक्षत का आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की, उसे जमीन पर गिरा दिया और पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर उसके दोस्त मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप
दूसरी ओर, छात्र पर्व देसाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉलेज के बाहर एक कैफे में दोस्तों के साथ बैठा था। तभी अक्षत कटारिया अपने साथियों दिव्यांश कुसुमाकर, अर्पित जाट, इशित गौर, आयुष मित्तल और कार्तिकेय कुसुमाकर के साथ वहां पहुंचा और ऋषि भदवार के बारे में पूछताछ करने लगा।

पर्व का आरोप है कि जानकारी नहीं देने पर आरोपियों ने बेसबॉल बैट और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसे और ऋषि भदवार को चोटें आईं।

पुराने विवाद को बताया वजह
पर्व देसाई ने शिकायत में दावा किया कि हमला राजेंद्र नगर क्षेत्र के पुराने विवाद को लेकर किया गया। झड़प के दौरान कॉलेज परिसर के बाहर अफरा-तफरी मच गई और कई छात्र जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग गए।

पुलिस कर रही जांच
गांधी नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों की सत्यता की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी
Top News

फंदा आत्महत्या का था या मौत के पीछे है कोई और कहानी:होटल से अस्पताल तक हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

5 minutes ago
उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर
Top News

उस दिन चूहा नीचे होता है और गणेशजी ऊपर

11 minutes ago
गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:बस से साथी के साथ लाया था खेप; लाखों का माल जब्त

12 minutes ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं
Top News

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसानों को दे रहे सभी सुविधाएं

18 minutes ago
फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म
Top News

फ्लायओवर की डेडलाइन खत्म:काम आधा भी नहीं; रोज 1 किमी जाम, चौराहा पार करने में लग रहा आधा घंटा

19 minutes ago
शादी का झांसा देकर युवक से ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवक से ठगी:व्हाट्सप्प वीडियो कॉल किया रिकॉर्ड; AI से न्यूड बनाकर रुपए मांगे

26 minutes ago
चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार
Top News

चार ठग फिर से हुए गिरफ्तार:सायबर फ्रॉड की रकम के लिए बैंक खाते करवाते थे उपलब्ध

31 minutes ago
पटवारी का सरकार पर हमला
Top News

पटवारी का सरकार पर हमला:मुद्दा पैसा नहीं; छात्रों की आवाज है, शिक्षा-रोजगार की कड़ी कमजोर

32 minutes ago
शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन
Top News

शिव-पार्वती की कृपा और गणपति बप्पा का आगमन:जब एक साथ आ रहे बप्पा और तीज; यह योग सालों बाद बन रहा

38 minutes ago
पुलिस कमिश्नर का एक्शन
Top News

पुलिस कमिश्नर का एक्शन:12 बदमाशों पर कार्रवाई; छह कुख्यात बदमाश जिलाबदर

42 minutes ago
कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
Top News

कार में जिंदा जल जाता ड्राइवर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान:शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका; कांच फोड़कर निकाला बाहर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा
Top News

देखिये वीडियो, TET-OPS को लेकर शिक्षकों ने खोला मोर्चा:राजबाड़ा से शुरू हुआ आंदोलन; कर रहे हैं ये मांग

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब कांड में दूसरे शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री ने चेताया; अपराधी के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई होगी

about 1 hour ago
गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

गोदाम में लगी भीषण आग:झुलसने से 2 लोगों की मौत; 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

about 1 hour ago
मंदिर विवाद में हवन
Top News

मंदिर विवाद में हवन:साध्वी बोलीं; प्रशासन को आए सद्बुद्धि, 2 दिन बाद अनशन-धरने की चेतावनी

about 1 hour ago
अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

about 2 hours ago
बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल
Top News

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

about 2 hours ago
ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन
Top News

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

about 2 hours ago
लापरवाही से हादसा
Top News

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!