इस दिग्गज अभिनेता के बेटे का निधन: 70 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; इलाज के दौरान तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लंदन में अंतिम सांस ली। परिवार की ओर से उनकी भांजी गिनी नारंग ने आधिकारिक बयान जारी कर निधन की पुष्टि की है और इस कठिन समय में परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की है।
परिवार ने जारी किया बयान
गिनी नारंग ने अपने बयान में कहा, "गहरे दुख के साथ हम सुनील आनंद के निधन की जानकारी साझा कर रहे हैं। इस मुश्किल समय में लोगों के प्यार, संवेदनाओं और प्रार्थनाओं के लिए हम आभारी हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि परिवार की निजता का सम्मान करें।"
हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में थे भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार, सुनील आनंद को दिल का दौरा पड़ने के बाद लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 28 जुलाई की सुबह उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि यही वह अस्पताल है, जहां वर्ष 2011 में उनके पिता देव आनंद का भी निधन हुआ था।
फिल्मों में नहीं मिल सकी बड़ी सफलता
सुनील आनंद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'आनंद और आनंद' से की थी। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता देव आनंद ने किया था। फिल्म में देव आनंद मुख्य भूमिका में थे, जबकि सुनील ने अहम किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी।
इसके बाद उन्होंने 'कार थीफ' और 'मैं तेरे लिए' जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म दर्शकों पर खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी। लगातार असफलताओं के कारण उनका अभिनय करियर अपेक्षित ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया।
कमबैक भी नहीं दिला सका सफलता
लंबे अंतराल के बाद सुनील आनंद ने वर्ष 2001 में फिल्म 'मास्टर' के जरिए वापसी की। इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने स्वयं किया था। मार्शल आर्ट्स पर आधारित यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली।
बताया जाता है कि पिता देव आनंद के निधन तक वह नवकेतन फिल्म्स में उनके साथ सहायक निर्देशक के रूप में जुड़े रहे। बाद में उन्होंने प्रोडक्शन हाउस की जिम्मेदारी संभाली, लेकिन फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी उन्हें उल्लेखनीय सफलता नहीं मिल सकी।
परिवार में पत्नी कल्पना कार्तिक और बहन
सुनील आनंद अपने पीछे परिवार को छोड़ गए हैं। उनकी मां और देव आनंद की पत्नी, वरिष्ठ अभिनेत्री कल्पना कार्तिक, वर्तमान में अपनी बेटी के साथ ऊटी में रहती हैं। उनकी उम्र 94 वर्ष बताई जाती है। सुनील आनंद के निधन से हिंदी फिल्म जगत में शोक की लहर है।
संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!