खबर
Top News

वाल्मीकि सेना का अनशन 13वें दिन स्थगित: महापौर के वीडियो संदेश और सचिव के पत्र के आधार पर रास्ता साफ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जुलाई 2026, 1:23 pm
शेयर करें:
वाल्मीकि सेना का अनशन 13वें दिन स्थगित

निगम के लिखित आदेश के बाद नीलेश गौसर ने पीया जल, संतोष कल्याणे बोले.. मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी लड़ाई

एमआईसी सदस्य पहाड़िया के हाथ से कल्याणे ने पानी पीने से किया इनकार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपनी लंबित मांगों को लेकर अड़े सफाई कर्मचारियों के आंदोलन में 13वें दिन एक बड़ा और निर्णायक मोड़ सामने आया। रीगल तिराहे पर अनवरत आमरण अनशन पर बैठे वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयुक्त सफाई कर्मचारी कामगार संघर्ष मोर्चा के संयोजक संतोष कल्याणे का अनशन देर रात लगभग 12 बजे स्थगित हुआ।

आंदोलन स्थल पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया और एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ला पहुंचे और अनशनकारियों से वार्ता कर आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर दृढ़ रहते हुए लिखित आदेश देने की शर्त पर अड़े रहे। इसके बाद नगर पालिक निगम इंदौर के सचिव राजेंद्र गरोठिया द्वारा जारी आधिकारिक पत्र एवं महापौर के आग्रह पर भेजे गए वीडियो संदेश के आधार पर पक्षों के बीच सहमति बनी।

निगम के पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि 10 साल से अधिक समय से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण व विनियमितीकरण के नियमों में संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर उसे मेयर इन काउंसिल एमआईसी में पारित कराया जाएगा और तत्पश्चात शासन की स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा।

इस आधिकारिक लिखित पत्र के प्राप्त होने के बाद संतोष कल्याणे ने अपने प्रतिनिधि नीलेश गौसर को सामने करके उन्हें जल पिलवाया और अनशन स्थगित कराया। हालांकि, संतोष कल्याणे ने खुद पानी नहीं पीया और एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया के हाथों पानी पीने से साफ इनकार कर दिया।

संतोष कल्याणे ने स्पष्ट किया कि गुरु पूर्णिमा के कारण महापौर पुष्पमित्र भार्गव व्यस्त थे, लेकिन माहौल न बिगड़े इसलिए उन्होंने वीडियो संदेश भेजा था। कल्याणे ने कहा कि उनका व्यक्तिगत अनशन उसी दिन समाप्त होगा, जिस दिन उनके लोग परमानेंट हो जाएंगे और सभी 11 सूत्री मांगें पूरी तरह से कंप्लीट हो जाएंगी।

गतिरोध फिलहाल टला... इस पूरे घटनाक्रम के दौरान रीगल चौराहे पर वाल्मीकि सेना के जिला अध्यक्ष अखिलेश मेवाती, राजेश मेवाती, प्रशांत नानाबर्डे, नीरज अंसारी, राहुल छोटेले, विक्रम बोयात सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

निगम प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद 13 दिनों से जारी यह गतिरोध फिलहाल टल गया है, लेकिन संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि दिए गए लिखित आदेश और नियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पुनः उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

लगातार 13 दिन से कल्याणे और निलेश समाज एवं कर्मचारियों के हितों के लिए आमरण अनशन पर बैठे थे। इनकी मुख्य मांग थी कि 10 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों को समान वेतनमान का लाभ मिले।

महापौर पुष्पमित्र भार्गव के आदेशानुसार और एमआईसी सदस्यों के प्रयास से, नगर पालिका निगम इंदौर के सचिव द्वारा पत्र जारी किया गया है। 10 तारीख से पहले एमआईसी की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा ताकि 10 वर्ष से अधिक समय से काम कर रहे कर्मचारियों को समान वेतनमान मिल सके। साथ ही, अन्य 6 मांगों पर भी अमल किया जा रहा है।

महापौर की व्यस्तता के कारण, उनके एक वीडियो संदेश के माध्यम से अनशनकर्ताओं को आश्वस्त किया गया, जिसे देखकर उन्होंने संतोष जताया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यह अनशन समाप्त कराया गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर के नेतृत्व में सरकार कर्मचारियों के हितों में निर्णय ले रही है, जैसे अनुकंपा नियुक्ति, समान वेतन और पदोन्नति। प्रयास रहेगा कि 5 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सके ताकि वाल्मीकि समाज और कर्मचारियों के हित में निर्णय हो सकें।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच दिखी खींचतान
घटनाक्रम के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान भी देखने को मिली। पुलिस एसीपी विनोद दीक्षित तीन से चार बार भारी पुलिसबल के साथ रीगल चौराहा स्थित अनशन स्थल पर पहुंचे और अनशन समाप्त कराने का दबाव बनाया।

संतोष कल्याणे ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन लगातार अनशन खत्म करने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया था कि नियमितीकरण के ठोस लिखित आश्वासन के बिना आंदोलन से पीछे नहीं हटा जाएगा।

संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 5 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 6 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 6 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 6 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 6 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 6 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 6 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 6 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 6 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 7 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 7 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 7 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 7 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 7 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 7 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 8 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!