दीवारों पर पीएम के आपत्तिजनक चित्र से मचा बवाल: देखकर चौंके लोग; निगम की टीम ने दीवार पोती, भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के यशवंत क्लब की बाउंड्रीवॉल के आसपास के हिस्सों में शनिवार सुबह आपत्तिजनक नारे और चित्र बने मिलने से हड़कंप मच गया। दीवारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उद्योगपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी से जुड़े चित्र आपत्तिजनक तरीके से बनाए गए थे।
भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सबसे पहले इन्हें देखा और इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। मामले की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।
4-5 जगह मिले नारे और चित्र
तुकोगंज पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस अधिकारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार 4-5 स्थानों पर इस तरह के नारे और चित्र बने मिले। वायएन रोड स्थित कल्पतरु बिल्डिंग के आसपास भी इसी तरह के नारे लिखे पाए गए।
नगर निगम ने पेंटर बुलाकर पुतवाई दीवारें
एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने नगर निगम अधिकारियों से संपर्क कर पेंटरों को मौके पर बुलाया। इसके बाद दीवारों पर लिखे नारों और बनाए गए चित्रों को पुतवाने का काम शुरू किया। कल्पतरु बिल्डिंग के आसपास मिले नारों को भी हटाया गया।
रात में नारे लिखे जाने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने यशवंत क्लब की बाउंड्रीवॉल और आसपास की दीवारों पर ये नारे और चित्र बनाए होंगे।
जांच जारी
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऐसा करने वालों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज से पहले युवा कांग्रेस का युवा संवाद:कॉलेज से कॉफी शॉप तक पहुंचा अभियान; बड़ी संख्या में युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!