खबर
Top News

हेलमेट चेकिंग पर बवाल: भाजयुमो नेता को रोकने पर सड़क पर धरना; हंगामे के बाद ट्रैफिक टीआई हटाए गए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जून 2026, 11:39 am
शेयर करें:
हेलमेट चेकिंग पर बवाल

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे एक भाजयुमो नेता को रोकना पुलिस के लिए भारी पड़ गया। मामूली विवाद कुछ ही देर में राजनीतिक प्रदर्शन में बदल गया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना देकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर दिया। पूरे घटनाक्रम के बाद देर रात एमपी नगर में पदस्थ ट्रैफिक टीआई इरशाद अली खान को उनके पद से हटा दिया गया।

बिना हेलमेट रोके जाने पर बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरभ खटीक मंगलवार सुबह बिना हेलमेट दोपहिया वाहन से जा रहे थे। कंट्रोल रूम तिराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें नियम उल्लंघन के चलते रोका। इसी दौरान पुलिस और नेता के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर में सौरभ खटीक के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दर्जनों लोग जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ।

पुलिस पर लगाए बदसलूकी के आरोप
प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं का आरोप था कि ट्रैफिक टीआई इरशाद अली खान ने सौरभ खटीक के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनका यह भी दावा था कि बीच-बचाव करने पहुंचे एमपी नगर मंडल अध्यक्ष निर्भय धाकड़ को कथित रूप से धमकाया गया। कार्यकर्ताओं ने टीआई पर अवैध वसूली और दुर्व्यवहार के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

कमिश्नर कार्यालय तक पहुंचा प्रदर्शन
सड़क पर प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर कूच कर गए। रास्ते में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा पार कर कार्यालय तक पहुंच गए। बाद में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार से मुलाकात और निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

देर रात टीआई का तबादला
विवाद बढ़ने के बाद देर रात आदेश जारी कर ट्रैफिक टीआई इरशाद अली खान को एमपी नगर ट्रैफिक व्यवस्था से हटा दिया गया। उन्हें वाहन दुर्घटना सेल, आईटीएमएस और सीसीटीवी सर्विलांस शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस और नेताओं के दावे अलग-अलग
इस मामले में ट्रैफिक पुलिस का पक्ष भाजपा नेताओं के आरोपों से अलग है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना हेलमेट जा रहे युवकों ने वाहन रोकने और चाबी सौंपने से इनकार किया था। पुलिस ने बदसलूकी और धमकी के आरोपों को निराधार बताया है।

दिलचस्प बात यह रही कि दिनभर चले विवाद के बाद शाम तक भाजपा नेताओं के बयान भी बदलते नजर आए। एमपी नगर मंडल अध्यक्ष निर्भय धाकड़ ने कथित तौर पर कुर्ता फाड़े जाने की बात से इनकार किया, जबकि भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय पाटीदार ने भी पुलिस द्वारा धमकी देने और अभद्रता के आरोपों का समर्थन नहीं किया।

जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पूरे घटनाक्रम की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ट्रैफिक कार्रवाई के दौरान वास्तव में क्या हुआ और आरोप-प्रत्यारोप में कितनी सच्चाई है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 2 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 2 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 2 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 2 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 3 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 3 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 3 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 3 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 3 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 3 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 3 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 3 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 3 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 3 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 3 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 4 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 4 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 4 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 4 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!