गौरक्षक बाबा की मौत के बाद बवाल: हाईवे किया जाम; पुलिस पर पथराव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मथुरा।
गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा (65), जिन्हें ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था, कि ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी बवाल मच गया और हजारों की भीड़ सड़कों पर उतर आई।
कैसे हुआ हादसा?
बाबा के एक साथी के अनुसार, शनिवार तड़के वे दो साथियों के साथ एक ट्रक का पीछा कर रहे थे। सूचना थी कि ट्रक में गौवंश ले जाया जा रहा है। बाबा ने ट्रक को ओवरटेक कर बाइक आगे खड़ी कर दी, तभी ड्राइवर ने अचानक रफ्तार बढ़ा दी और उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
ट्रक ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी
हालांकि, पुलिस का अलग बयान सामने आया है। डीआईजी शैलेश पांडे के मुताबिक, कोहरे के कारण पीछे से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में बाबा आ गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रकों में कोई गौवंश नहीं था।
हादसे के बाद हिंसा और हंगामा
घटना की खबर फैलते ही भीड़ दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जमा हो गई और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
उपद्रवियों ने 5-6 पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और शीशे फोड़ दिए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
सीएम का हस्तक्षेप, कार्रवाई के निर्देश
घटना का संज्ञान लेते हुए योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया है।
संबंधित समाचार

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा:हलफनामे में पत्नी की 10.66 करोड़ की चल संपत्ति; 2.90 लाख डॉलर और 30 लाख स्विस फ्रैंक भी

विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं

देवास पहुंचे नवागत एसपी आदित्य मिश्रा:पदभार संभालने से पहले माता टेकरी पर किए दर्शन

त्योहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई:9 बदमाश जिलाबदर; 5 पर निर्बंधन आदेश; थाना हाजिरी सहित लगाईं कड़ी शर्तें

इंदौर में त्योहार से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग की मची धूम:बाजारों में रौनक; जमकर हो रही खरीदारी

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा:मंत्री होंगे मुख्य अतिथि; विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी:सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- एक नई शुरुआत हुई; पहली पत्नी से हुआ था तलाक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’:बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:बिना लाइसेंस संचालित हो रही थीं दुकानें; सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कलेक्टर के निर्देश से पहुंचा राजस्व अमला

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला:परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी के लगाए आरोप

खेला तो इसे कहते हैं:मंत्रीजी ने खुद ही सीएम को लेट करवाया, फिर देरी का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री के बिना ही काफिला आगे बढ़वाया

वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज:इलाज के लिए केंद्र में भर्ती थे नशे के आदी लोग; केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चौराहे के पास मचा हड़कंप

एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य:विधायक टारगेट से चूके

जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता:भाभी का आरोप- शराब पार्टी का विरोध करने पर की मारपीट; छह साल से प्रताड़ित करने का दावा

ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया:7.16 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और 12.54 लाख नकद लिए; तीन आरोपी गिरफ्तार

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!