जिला अस्पताल में हंगामा: भाजपा नेता बताकर नर्स को धमकाने का आरोप, मरीज को ड्रिप लगाने को लेकर जमकर विवाद; ड्रिप की बोतल फेंकने का वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
मुरैना जिला अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में मरीज को ड्रिप लगाने को लेकर गुरुवार को जमकर विवाद हो गया। ड्यूटी पर तैनात नर्स और दो युवकों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो भी सामने आया है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामला अस्पताल चौकी से होते हुए कोतवाली थाने तक पहुंच गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।
गंभीर मरीज को प्राथमिकता देने पर शुरू हुआ विवाद
गुरुवार दोपहर मेल मेडिकल वार्ड में ड्यूटी नर्स एक गंभीर मरीज का उपचार कर रही थी। इसी दौरान पहले से भर्ती एक मरीज का परिजन राहुल दंडोतिया वहां पहुंचा और अपने मरीज को पहले ड्रिप लगाने की मांग करने लगा।
नर्स ने उसे बताया कि गंभीर अवस्था में आए मरीज का उपचार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और उसके बाद अन्य मरीजों को देखा जाएगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।
दबाव बनाने का आरोप
नर्स का आरोप है कि कुछ देर बाद राहुल दंडोतिया के साथ एक अन्य युवक भी वार्ड में पहुंच गया। दोनों ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। नर्स का कहना है कि एक युवक ने खुद को भाजपा से जुड़ा नेता बताया और कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के साथ तस्वीर दिखाते हुए नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। नर्स के अनुसार युवकों ने अभद्र टिप्पणी भी की और लगातार दबाव बनाने की कोशिश की।
युवकों का आरोप- इलाज में की लापरवाही
दूसरी ओर युवकों का कहना है कि उनके मरीज को समय पर उपचार नहीं दिया जा रहा था। जब उन्होंने इस संबंध में सवाल उठाया तो नर्स नाराज हो गई और उनसे दुर्व्यवहार करने लगी। उनका आरोप है कि बहस के दौरान नर्स ने गुस्से में ड्रिप की बोतल उनकी ओर फेंक दी।
वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान बढ़ा विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस के दौरान एक युवक ने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। वीडियो बनाने और लगातार सवाल पूछने पर विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान नर्स का आपा खो गया और उसने ड्रिप की बोतल युवक की ओर फेंक दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
दोनों पक्षों ने दी शिकायत
घटना के बाद मामला अस्पताल चौकी और फिर कोतवाली थाने पहुंचा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
सिविल सर्जन डॉ. गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि संबंधित मरीज पहले से भर्ती था, जबकि उसी दौरान एक गंभीर मरीज को भी वार्ड में लाया गया था। ऐसी स्थिति में गंभीर मरीज को प्राथमिकता देना चिकित्सकीय प्रक्रिया का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्टाफ की कमी भी बनी हुई है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन और पुलिस दोनों मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!