अधूरी सड़क के विरोध में अनोखा प्रदर्शन: रहवासियों के साथ कीचड़ में बैठे पार्षद; कहा- बारिश होते ही दलदल में बदल जाता है रास्ता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में सड़क की बदहाली से परेशान पार्षद और रहवासियों ने नगर निगम के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। सड़क निर्माण पूरा नहीं होने से नाराज पार्षद कुणाल सोलंकी रहवासियों के साथ सड़क पर जमा कीचड़ में ही बैठ गए और धरना दिया।
स्थायी समाधान करने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम से जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने और लोगों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। रहवासियों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब हालत में है।
बारिश होते ही कीचड़ में बदल जाता है रास्ता
बारिश होते ही पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है। इससे पैदल निकलने वाले लोगों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
चार साल पहले शुरू हुआ था काम, अब तक अधूरा
पार्षद कुणाल सोलंकी ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य करीब चार साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया गया है। यह सड़क वार्ड 75 और 77 के बीच आती है और इसके अधूरे निर्माण के कारण आसपास के रहवासी लगातार परेशानी झेल रहे हैं।
पार्षद ने कहा कि उन्होंने नगर निगम कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर से भी मुलाकात कर सड़क निर्माण पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक समस्या का निराकरण नहीं होगा, धरना जारी रहेगा।
गड्ढों और कीचड़ से हादसे का खतरा
बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर जाता है। कीचड़ के कारण वाहन फिसलने का खतरा भी बना रहता है। रहवासियों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया।
पार्षद और रहवासियों के इस प्रदर्शन के बाद अब नगर निगम पर सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने का दबाव बढ़ गया है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!