खबर
Top News

भतीजी को लेकर भागा फूफा: उम्र का पता चलते ही घबराया; जहर खाने से किशोरी की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जून 2026, 3:38 pm
शेयर करें:
भतीजी को लेकर भागा फूफा

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। 45 वर्षीय व्यक्ति अपनी 15 वर्षीय नाबालिग भतीजी को लेकर फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक, लड़की की वास्तविक उम्र पता चलने के बाद आरोपी घबरा गया। वापस लौटते समय दोनों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे किशोरी की मौत हो गई, जबकि आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है।

बालिग समझ रहा था आरोपी
19 जून को आरोपी अपनी नाबालिग भतीजी को साथ लेकर अपने गांव चला गया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे लड़की की वास्तविक उम्र की जानकारी नहीं थी और वह उसे बालिग समझ रहा था।

अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई से डरा
बताया जा रहा है कि 20 जून को परिजन ने आरोपी से संपर्क कर लड़की की उम्र महज 15 वर्ष 8 माह होने की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी को आशंका हुई कि उसके खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है।

परिजन के दबाव के बाद लौट रहा था
परिजन के दबाव के बाद आरोपी 21 जून को लड़की को लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पंधाना के पास दीवाल गांव के निकट दोनों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया।

राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को पंधाना सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई।

किशोरी की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र मिला
पोस्टमॉर्टम के दौरान किशोरी की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी और किशोरी ने किसी प्रकार का विवाह किया था।

बेटी की हत्या का आरोप लगाया
मृतका के परिजनों ने आरोपी पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पंधाना थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा ने बताया कि अस्पताल चौकी से डायरी प्राप्त होने के बाद पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

जमीन के जादूगरों ने विदिशा के किसान को लगाया 15 करोड़ का चूना
Top News

जमीन के जादूगरों ने विदिशा के किसान को लगाया 15 करोड़ का चूना:8 बीघा जमीन ले ली; 20 लाख पकड़ाए

2 minutes ago
मंत्री के समर्थक के ऑफिस में तोड़फोड़ और मारपीट
Top News

मंत्री के समर्थक के ऑफिस में तोड़फोड़ और मारपीट:कार की किस्त को लेकर विवाद; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

7 minutes ago
रिश्वतखोरी मामले में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन
Top News

रिश्वतखोरी मामले में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन:सीएसपी को किया निलंबित; सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

9 minutes ago
बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने वाली गैंग के आरोपियों को जमानत
Top News

बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने वाली गैंग के आरोपियों को जमानत:एक को जिला कोर्ट; चार को हाईकोर्ट से राहत

14 minutes ago
इंदौर की पहली पांच सितारा होटल के किचन में मिली गंदगी
Top News

इंदौर की पहली पांच सितारा होटल के किचन में मिली गंदगी:किचन के स्टोर में रखे थे सड़े हुए आलू-टमाटर व फंगस लगी मूंगफली

14 minutes ago
कतार में लगकर भक्तों ने उत्साहपूर्वक ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

कतार में लगकर भक्तों ने उत्साहपूर्वक ग्रहण की महाप्रसादी

15 minutes ago
महाराष्ट्र ब्राह्मण सह. बैंक में डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी
Top News

महाराष्ट्र ब्राह्मण सह. बैंक में डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी:ईओडब्ल्यूडी ने गेंद फिर सहकारिता विभाग के पाले में डाली

18 minutes ago
छात्रसंघ चुनाव की तैयारी
Top News

छात्रसंघ चुनाव की तैयारी:कांग्रेस ने 13 क्षेत्र प्रभारी बनाए; इंदौर में यह संभालेंगे कमान, करीब नौ साल बाद कैंपस में चुनावी हलचल तेज

23 minutes ago
नशे की लत और अमीर बनने के लालच में कूदा था ड्रग्स के धंधे में
Top News

नशे की लत और अमीर बनने के लालच में कूदा था ड्रग्स के धंधे में:पत्थर गोदाम रोड से धराया आरोपी

29 minutes ago
सीनियर इनकम टैक्स ऑफिसर की मौत
Top News

सीनियर इनकम टैक्स ऑफिसर की मौत:बंद कमरे में मिली लाश; दरवाजा तोड़कर निकाला शव

30 minutes ago
औद्योगिक गतिविधियों से 30 हजार को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य
Top News

औद्योगिक गतिविधियों से 30 हजार को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 करोड़ की दो औद्योगिक इकाइयों का किया शुभारंभ

30 minutes ago
सयाजी होटल पर प्रशासन का शिकंजा
Top News

सयाजी होटल पर प्रशासन का शिकंजा:लाइसेंस सस्पेंड होगा; सील करने की भी तैयारी

34 minutes ago
वार्ड 16 को मिली नर्मदा जल की बड़ी सौगात
Top News

वार्ड 16 को मिली नर्मदा जल की बड़ी सौगात:800 मातृशक्ति की कलश यात्रा के साथ नर्मदा जल वितरण टंकी का भूमि पूजन संपन्न

35 minutes ago
10 दिन से लापता नाबालिग बेटी, पुलिस दे रही केवल ‘आश्वासन’
Indore

10 दिन से लापता नाबालिग बेटी, पुलिस दे रही केवल ‘आश्वासन’:दो बार बदला जांचकर्ता पर सुराग नहीं

38 minutes ago
महिला पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Top News

महिला पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज:82.86 लाख की जमीन 18.20 लाख में खरीदने का आरोप

44 minutes ago
गंदगी मिलने पर नगर निगम कमिश्नर ने दो सीएसआई व दो दरोगा को थमाया नोटिस
Top News

गंदगी मिलने पर नगर निगम कमिश्नर ने दो सीएसआई व दो दरोगा को थमाया नोटिस

about 1 hour ago
इंदौर से सीखेगा बंगाल
Top News

इंदौर से सीखेगा बंगाल:कचरा प्रबंधन व्यवस्था देखने पहुंची टीम; कैबिनेट मंत्री घोष के नेतृत्व में आए विशेषज्ञों ने समझी कार्यप्रणाली

about 1 hour ago
बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से कराया श्रमदान
Top News

बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से कराया श्रमदान

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:विपक्ष के नेता घायल छात्र को लेकर थाने पहुंचे; एफआईआर की मांग पर धरने पर बैठे

about 1 hour ago
जनसुनवाई के बाद थाने पहुंचे युवक ने बयान के अगले दिन खाया जहर
Top News

जनसुनवाई के बाद थाने पहुंचे युवक ने बयान के अगले दिन खाया जहर:होटल में 9 पेज का सुसाइड नोट लिखकर बनाया वीडियो

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!