स्कूल के सामने गड्ढे में डूबे दो छात्र: लंच ब्रेक में खेलते समय हुआ हादसा; पेट्रोल पंप निर्माण से जुड़ा बताया जा रहा गड्ढा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
रजपुरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो स्कूली बच्चों की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों और ग्रामीणों ने गड्ढा खुदवाने वाले व्यक्ति पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सोनू और भविष्य रूप में हुई पहचान
मृतकों की पहचान 10 वर्षीय सोनू यादव, पिता लखन यादव, और 11 वर्षीय भविष्य यादव, पिता संजू यादव, के रूप में हुई है। सोनू पांचवीं और भविष्य छठी कक्षा का छात्र था। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए हटा सिविल अस्पताल भेजे गए हैं।
लंच ब्रेक में खेलने गए थे बच्चे
पुलिस के अनुसार, गांव के स्कूल के सामने करीब 15 फीट गहरा गड्ढा बारिश के पानी से भरा हुआ था। सोमवार को लंच ब्रेक के दौरान दोनों बच्चे वहां खेलने पहुंचे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में डूब गए।
बच्चों ने डूबते देखा तो शोर मचाया
मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा गड्ढे में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने लापरवाही का लगाया आरोप
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव निवासी कंछेदी जैन ने करीब दो वर्ष पहले यह बड़ा गड्ढा खुदवाया था, जो लंबे समय से बारिश के पानी से भरा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इसे भरने या सुरक्षित कराने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पेट्रोल पंप निर्माण से जुड़ा बताया जा रहा गड्ढा
रजपुरा थाना प्रभारी शिवनारायण यादव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह गड्ढा पेट्रोल पंप निर्माण के लिए खोदा गया था। बारिश के कारण इसमें पानी भर गया था, जिसमें डूबने से दोनों बच्चों की मौत हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों और गड्ढा निर्माण से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी। जांच में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद सेमरा गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीण स्कूल के आसपास ऐसे खुले एवं खतरनाक गड्ढों को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!