अवैध तीन मंजिला इमारत पर दो और माले तन रहे...: 100 मीटर की दूरी पर हरसिद्धि जोन कार्यालय, मगर नहीं दिख रही लापरवाही
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
एक ओर नई दिल्ली-लखनऊ जैसे महानगरों में अवैध इमारतों में आग लगने या अन्य हादसे हो रहे हैं और इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने पूरे शहर में ऐसी इमारतों को नोटिस देना शुरू किया है, वहीं अधिकारियों की नाक के नीचे शहर के बीचोबीच आड़ा बाजार में एक तीन मंजिला इमारत के ऊपर और दो मंजिला अवैध रूप से खड़ा किया जा रहा है। आश्चर्य की बात ये है कि जिस जगह ये भवन अवैध रूप से आड़ा बाजार में ताना जा रहा है, उससे 100 मीटर की दूरी पर ही हरसिद्धि जोन कार्यालय है, लेकिन भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी को ये सब नहीं दिख रहा है।
एक महीने बाद भी एक्शन नहीं
इस मामले में एक शिकायत निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के पास क्षेत्रीय रहवासी श्रेया राजपूत ने 8 जून और 16 जून को की है लेकिन लगभग एक माह बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि इस निर्माणाधीन भवन की तीन मंजिलें पहले से ही अवैध रूप से खड़ी हैं और अब उस पर दो और मंजिलें तानी जा रही हैं। इस तरह ये भवन जी+5 का हो जाएगा।
अधिकारियों की नाक के नीचे चल रहा खेल
कुछ दिनों पूर्व ही दिल्ली और लखनऊ में भीषण अग्निकांड बहुमंजिला इमारतों में हो चुके हैं जहां फायर सेफ्टी इंतजाम पर्याप्त नहीं थे। इस भवन में भी ऐसा कोई इंतजाम नहीं किया गया है। जांच में पता चला है कि ऊंची इमारतों में अनियमितताएं, अवैध निर्माण और फायर सेफ्टी नहीं थी। ऐसा ही हाल, राजवाड़ा से लगे 154, आड़ा बाजार में अवैध रूप से तानी जा रही बिल्डिंग का है। एक ओर प्रशासन दिल्ली-लखनऊ घटनाओं के बाद शहरभर में ऐसी इमारतों को ढूंढ रहा है और फायर सेफ्टी न होने पर नोटिस दे रहा है, वहीं दूसरी और निगम अधिकारियों की नाक के नीचे ये अवैध मंजिला विभिन्न अनियमितताओं के साथ अवैध रूप से आकार ले रही है। उन्होंने बताया कि आड़ा बाजार वैसे ही संकरा रोड है। यहां आग लगने पर दमकल पहुंचने में भी काफी मुश्किलें आ सकती हैं। ऐसे में अवैध निर्माण कर तमाम लोगों को मौत के मुंह में क्यों झोंका जा रहा है? ये भवन पहले ही तीन मंजिला अवैध रूप से बना है। यानी जी+3 पर अब दो और मंजिला तानी जा रही है जो पूरी तरह अवैध है।
संकरी सड़क, पैदल चलना मुश्किल
यदि इस भवन में आग लगी तो दमकल का पहुंचना मुश्किल हो जाएगा क्योंकि ये सड़क वैसे ही बहुत संकरी है। उस पर भी ग्राहकों के वाहन दोनों ओर खड़े होते हैं जिससे पैदल चलना भी मुश्किल है। कोई पाॢकंग नहीं हैं, न फायर एक्जिट है, सेटबैक है तो फिर जान-माल की रक्षा कैसे होगी? उन्होंने अपने आवेदन में सवाल उठाया है कि जब जी+3 ही अवैध थी तो उसे सील क्यों नहीं किया गया? बल्कि इस पर दो मंजिला और तानी जा रही है?
शिकायत आई है, कार्रवाई होगी
मामले में जोन क्र. 12 के भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी ने कहा कि मेरे पास उक्त भवन की शिकायत आई है जिस पर कार्रवाई की जा रही है। जल्दी ही नोटिस दिया जाएगा और टीम जाकर देखेगी भी कि क्या गड़बड़ हो रही है।
अवैध निर्माणाधीन बिल्डिंग से बढ़ेगी समस्या... ये बिल्डिंग ऐसी जगह बन रही है जिस रोड पर रोजाना हजारों लोग निकलते हैं। ये इलाका वैसे ही ट्रैफिक की भीषण समस्या से जूझ रहा है। और इस पर इस अवैध निर्माणाधीन बिल्डिंग से स्थिति और भी विकट हो गई है। लोगों की जान-माल खतरे में आ गया है, वो अलग ही है। उन्होंने बताया कि वे 8 और 16 जून को निगमायुक्त को लिखित सप्रमाण शिकायत कर चुकी हैं लेकिन इसके लगभग एक माह बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। क्या नगर निगम किसी हादसे का इंतजार कर रहा है?
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!