दहशत फैलाने वाले दो चाकूबाज बदमाश गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र की हिना कॉलोनी में मामूली विवाद को खूनी हमले में बदलकर चाकूबाजी करने वाले दो बदमाश आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गए। इलाके में दहशत फैलाने वाले दोनों आरोपियों को खजराना पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार किया।
पुलिस को देखते ही दोनों दीवार फांदकर भागने लगे, लेकिन बच नहीं सके। भागने के दौरान दोनों गिरकर घायल हो गए और पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों का रौब पूरी तरह उतर गया और भविष्य में अपराध नहीं करने की बात कहते हुए कान पकड़कर माफी मांगने लगे।
पुलिस के अनुसार 27 जून को हिना कॉलोनी निवासी अंजुम खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सोनू उर्फ अरबाज खान और उसके साथी अयान उर्फ फज्जू खान ने मामूली विवाद के दौरान पहले गाली-गलौज की, फिर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिरो को सक्रिय किया और आरोपियों की लगातार तलाश की। इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों आरोपी तंजीम नगर क्षेत्र में खड़े हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों बदमाश सोनू उर्फ अरबाज खान तंजीम नगर, खजराना और अयान उर्फ फज्जू खान बाबा मनसब नगर, खजराना पुलिस को देखकर दीवार फांदकर भागने लगे।
जल्दबाजी में दोनों गिर पड़े और घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने दोनों आरोपियों की सारी हेकड़ी निकल गई। दोनों ने कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में इस तरह का अपराध नहीं करने की बात कही। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!