कार हादसे में सपना गुरु समेत दो घायल: महिला पत्रकार ने की मदद; बायपास पर किन्नर गुरु की कार को मारी टक्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र में 3 दिन पहले किन्नर समाज की गुरु सपना गुरु की कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें कार सवार सपना गुरु सहित 3 लोग सवार थे।
दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार (क्रमांक एमपी 13 एएच 4338) का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टक्कर के दौरान कार का एक पहिया निकलकर काफी दूर जा गिरा।
प्राप्त जानकारी अनुसार किन्नर समाज के सदस्य किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान बदरवास के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सपना गुरु की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
घटना के दौरान इंदौर से ग्वालियर जा रही महिला पत्रकार रेखा सोलंकी ने सड़क किनारे क्षतिग्रस्त कार और घायल किन्नर सपना गुरु, सोनम भावसार को देखा।
उन्होंने बिना देर किए स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अपने वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उनका इलाज शुरू हो सका।
इधर, जब मामले में बदरवास थाना पुलिस से संपर्क किया गया तो पुलिस ने ऐसी किसी दुर्घटना की जानकारी थाने नहीं आने की बात कही।
फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हादसे के कारणों का भी आधिकारिक खुलासा नहीं हो सका है।
माना जा रहा है कि तेज रफ्तार या वाहन से नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी। वहीं यह जानकारी भी मिली है कि घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला था।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!