रिक्शा चालक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार: महाराष्ट्र भागने की फिराक में थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
गांधी नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह सिद्धार्थ नगर स्थित शराब दुकान पर रिक्शा चालक हेमंत की चाकू से हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोम्मटगिरि में छिपकर महाराष्ट्र भागने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर धरदबोचा। आज रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और अन्य पहलुओं पर पूछताछ करेगी।
थाना प्रभारी अनिल यादव के मुताबिक, मृतक हेमंत उर्फ हेमू जाट (39) सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे उक्त वाइन शॉप पर कृष्णा पाटिल और राजेश उर्फ राजू चौहान के साथ शराब पी रहा था। किसी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर हिस्ट्रीशीटर कृष्णा पाटिल ने चाकू निकालकर हेमंत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। राजेश उर्फ राजू चौहान ने हेमंत को पकड़ रखा था। कृष्णा ने हेमंत पर लगातार तीन वार किए, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी फरार हो गए।
सूचना मिलते ही एसीपी निधि सक्सेना, टीआई अनिल यादव और बल मौके पर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल हेमंत को तत्काल अस्पताल रवाना किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। सूचना मिली आरोपी गोम्मटगिरि पहाड़ियों में छुपे हैं और महाराष्ट्र भागने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर कृष्णा पाटिल और राजेश उर्फ राजू चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतक हेमंत के खिलाफ भी छह आपराधिक मामले दर्ज थे, जबकि मुख्य आरोपी कृष्णा पाटिल के खिलाफ 19 केस हैं।
मृतक की दोनों पत्नियों की पहले ही हो चुकी है मृत्यु
इधर, मृतक की मां मीना जाट ने पुलिस को बताया हेमंत सुबह घर से यह कहकर निकला था चौराहे तक जा रहा है। थोड़ी देर में आ जाएगा। करीब 11 बजे हेमंत के बच्चों यानी पोते-पोतियों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रही थीं, तभी एक व्यक्ति आया और बताया शराब दुकान के पास घटना हुई है जिसमें हेमंत को चोट लगी है। पहुंचीं तो बेटा खून से लथपथ पड़ा था। पोते-पोती भी साथ थे। हेमंत को खून से लथपथ देख चीख पड़ी। हेमंत की बेटियां कनक और मुस्कान भी अस्पताल पहुंचीं। परिजनों ने अभी तक उन्हें पिता की हत्या की पूरी जानकारी नहीं दी है। हेमंत की दो शादियां हुई थीं, लेकिन दोनों पत्नियों की मृत्यु हो चुकी है। परिवार गहरे सदमे में है। सूत्रों ने बताया पुलिस आज आरोपियों का जुलूस निकाल सकती है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!