खबर
Top News

90 लाख की शराब से भरा ट्रक पकड़ाया: नशे में धुत था ड्राइवर; रूट छोड़ शहर में घुसा, 1500 पेटी जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अगस्त 2026, 11:54 am
शेयर करें:
90 लाख की शराब से भरा ट्रक पकड़ाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मल्हारगंज पुलिस ने करीब 90 लाख रुपए की शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। हैरानी की बात यह है कि ट्रक चला रहा चालक खुद शराब के नशे में मिला।

धार से सागर ले जाई जानी थी शराब
दस्तावेजों और परिवहन परमिट की जांच में सामने आया कि शराब धार से सागर ले जाई जानी थी, लेकिन ट्रक निर्धारित मार्ग से हटकर इंदौर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने शराब की संभावित अवैध सप्लाई को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जांच जारी
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक रूट बदलकर इंदौर क्यों आया और शराब की खेप आखिर कहां पहुंचाई जानी थी। इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

ब्रेथ एनालाइजर जांच में मिला नशे में चालक
मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के बड़ा गणपति चौराहे का है। यहां नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आयशर ट्रक को रोका। चालक की हालत संदिग्ध नजर आने पर उसका ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया।

पुलिस के मुताबिक जांच में 91.4 एमजी/100 एमएल अल्कोहल पाया गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब भरी मिली।

1500 पेटी शराब मिली, कीमत करीब 90 लाख
ट्रक से गोवा व्हिस्की की 1200 पेटियां और गोवा रम की 300 पेटियां बरामद हुईं। इस तरह कुल 1500 पेटी शराब जब्त की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने चालक की पहचान सुमित गौर (32), निवासी रायसेन के रूप में की है।

धार से सागर जाना था ट्रक, पहुंच गया इंदौर
पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि शराब धार जिले की एक फैक्ट्री से सागर पहुंचाई जानी थी। पुलिस ने जब परिवहन परमिट और निर्धारित रूट की जांच की तो वाहन के तय मार्ग से हटकर इंदौर पहुंचने की बात सामने आई।

इसके बाद पुलिस के सामने सवाल खड़ा हुआ कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब लेकर ट्रक इंदौर क्यों आया। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि शराब को रास्ते में किसी दूसरे स्थान पर उतारने या अवैध रूप से सप्लाई करने की योजना तो नहीं थी।

डिलीवरी प्वाइंट और नेटवर्क की तलाश
पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया है। अब शराब के परिवहन परमिट, ट्रक के वास्तविक रूट, संभावित डिलीवरी प्वाइंट और इस खेप से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि रूट बदलने के पीछे चालक का फैसला था या उसे किसी अन्य व्यक्ति की ओर से निर्देश दिए गए थे।

संबंधित समाचार

करोड़ों के बैंक लोन घोटाले में कार्रवाई
Top News

करोड़ों के बैंक लोन घोटाले में कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

2 minutes ago
छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR
Top News

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

2 minutes ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

31 minutes ago
दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान
Top News

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

about 1 hour ago
MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

about 1 hour ago
रिश्ते हुए शर्मसार
Top News

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

about 2 hours ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

about 3 hours ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

about 3 hours ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 20 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 20 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 20 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 20 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 20 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 20 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 21 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 21 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 21 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 21 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!