प्रतिष्ठित क्लब के चुनाव में इस पद पर त्रिकोणीय मुकाबला: सरगर्मी हुई तेज; इस दिन होना है मतदान, इतने सदस्य करेंगे मतदान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब की मैनेजिंग कमेटी के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होने के बाद सचिव पद का मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, जिससे चुनाव और अधिक रोचक बन गया है। क्लब की नौ सदस्यीय मैनेजिंग कमेटी के लिए मतदान 28 जून को होगा, जिसमें करीब पांच हजार सदस्य अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
नामांकन पत्रों की जांच और 23 जून को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की। मतदान 28 जून को सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना और परिणामों की घोषणा उसी दिन शाम 5 बजे से की जाएगी।
चुनाव का मुख्य मुकाबला जितेंद्र जैन पैनल और पम्मी छाबड़ा पैनल के बीच माना जा रहा है। हालांकि सचिव पद पर निर्दलीय उम्मीदवार कुलविंदर सिंह गिल के मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। गिल दोनों प्रमुख पैनलों से टिकट नहीं मिलने के बाद स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
चेयरमैन पद के लिए जितेंद्र जैन और पम्मी छाबड़ा आमने-सामने हैं। वहीं सचिव पद पर विजय कस्तूरी, अतुल सेठ और कुलविंदर सिंह गिल के बीच मुकाबला होगा। सह सचिव पद के लिए तेजवीर जुनेजा और पंकज कुकरेजा चुनाव मैदान में हैं, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर रुपल पारिख और सतीश मंगलानी के बीच मुकाबला होगा।
कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। जैन पैनल ने वैभव दुआ, गुनीत चड्ढा, राजेश तलवार, भारती बरोडिया और आशुतोष कौशिक को उम्मीदवार बनाया है। वहीं पम्मी छाबड़ा पैनल की ओर से अमृत देव, सौरभ भंडारी, बाबी थम्मन, कुनाल कासलीवाल और शिखर वर्मा मैदान में हैं। इसके अलावा निशांत तिवारी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!