जॉब का झांसा देकर छात्र को अपने जाल में फंसाया: इतने रुपये ठग लिए; आठ बार में कराए ट्रांजेक्शन, इंदौर में मामला दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक छात्र से करीब 44 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने डेटा एंट्री जॉब का ऑफर देकर चयन प्रक्रिया, इंटरव्यू, सर्विस चार्ज और जीएसटी के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। पीड़ित की शिकायत पर एमआईजी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नेहरूनगर निवासी राजेश पाटीदार ने शिकायत में बताया कि 17 जून को उसके मोबाइल पर एक युवती का फोन आया। उसने अपना नाम अनुष्का बताते हुए कहा कि नौकरी के लिए किया गया उसका आवेदन चयनित हो गया है।
युवती ने बातचीत के दौरान उससे व्यक्तिगत जानकारी और कार्यक्षेत्र से संबंधित विवरण लिया। इसके बाद बताया कि उसका चयन डेटा एंट्री की नौकरी के लिए हुआ है और जल्द ही टेलीफोनिक इंटरव्यू लिया जाएगा। इस दौरान उससे एक रेफरेंस आईडी भी मांगी गई।
शिकायत के अनुसार, युवती ने चयन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 1,800 रुपये एक बैंक खाते में जमा कराने को कहा। उसने भरोसा दिलाया कि 50 रुपये काटकर शेष राशि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वापस कर दी जाएगी।
कुछ समय बाद एक अन्य व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए मोबाइल पर इंटरव्यू लेने की बात कही। इंटरव्यू के बाद उसने राजेश को चयनित होने की जानकारी दी और दोबारा 1,800 रुपये जमा करने के लिए कहा।
इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग कारण बताते हुए 8,500 रुपये सहित अन्य रकम भी जमा करवाई। सर्विस चार्ज, जीएसटी और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर लगातार पैसे मांगे जाते रहे। हर बार यह भरोसा दिलाया गया कि पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सारी राशि वापस कर दी जाएगी।
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उससे कुल आठ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराए, जिनके माध्यम से लगभग 44 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। इसके बावजूद न तो नौकरी उपलब्ध कराई गई और न ही जमा कराई गई राशि लौटाई गई।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!