दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से महिला और दो बच्चों की मौत; इलाके में फैली सनसनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
सोमवार को हुए एक हादसे में महिला और उसके दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगनियापुरा की है, जहां गिट्टी क्रेशर के पीछे बने करीब 25 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में तीनों डूब गए। पुलिस के अनुसार, महिला अपने दोनों बच्चों के साथ पानी भरे गड्ढे के पास गई थी।
बच्चे को बचाने उतरी मां, तीनों की चली गई जान
इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में डूबने लगा। बच्चे को बचाने के प्रयास में महिला भी पानी में उतर गई, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह भी डूब गई। दूसरा बच्चा भी हादसे का शिकार हो गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया
घटना की सूचना मिलते ही ब्यावरा थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए शासकीय अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
भोपाल के रहने वाले थे मृतक
पुलिस ने मृतकों की पहचान सायरा बाई (30), नेब्रेन पारधी (6) और निभ्रता पारधी (9) निवासी कड़िया, थाना बड़ा बैरसिया, जिला भोपाल के रूप में की है। बताया जा रहा है कि परिवार पिछले करीब तीन वर्षों से जगनियापुरा क्षेत्र में रहकर कबाड़ बीनने और मजदूरी का काम कर रहा था।
पुलिस ने शुरू की जांच
ब्यावरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शिवराज सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला बच्चों के साथ नहाने गई थी। इसी दौरान एक बच्चे के डूबने पर उसे बचाने की कोशिश में यह हादसा हो गया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिस गहरे गड्ढे में हादसा हुआ, वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!