नियम तोड़ने वालों से ही संभलवाया ट्रैफिक: चालान की जगह हाथों में थमाईं जागरूकता की पटि्टयां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए इंदौर यातायात पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया। लवकुश चौराहे पर बिना हेलमेट और यातायात नियम तोड़ते मिले वाहन चालकों को रोककर पहले नियमों की जानकारी दी गई और फिर उनके हाथों में सड़क सुरक्षा संदेश लिखी तख्तियां थमाकर कुछ समय तक यातायात व्यवस्था संभालने में सहयोग कराया गया। इस दौरान वाहन चालकों ने खुद महसूस किया कि यदि सड़क पर हर कोई नियम तोड़े तो यातायात व्यवस्था बिगड़ने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।
जानकारी के मुताबिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को हेलमेट जरूर लगाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, रेड लाइट पर स्टॉप लाइन के पीछे वाहन खड़ा करें, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाएं और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें जैसे संदेश वाली तख्तियां दी गईं। पुलिस ने समझाया कि नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि चालक और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।
वही यातायात पुलिस ने रात में ड्यूटी करने वाले जवानों की सुरक्षा के लिए भी नई व्यवस्था शुरू की है। लाइट बैटन और रिफ्लेक्टर जैकेट के साथ अब जवानों को शोल्डर ब्लिंकिंग लाइट भी दी जा रही है।
कंधे पर लगी यह लाइट कम रोशनी, बारिश और रात के समय जवानों को दूर से दिखाई देने में मदद करेगी। इससे चौराहों, प्रमुख मार्गों और नो-एंट्री चेकिंग प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे जवानों की विजिबिलिटी बढ़ेगी और तेज गति से आने वाले वाहनों से जोखिम कम करने में मदद मिलेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!