इंदौर-उज्जैन मार्ग पर भीषण जाम: अरबिंदो हॉस्पिटल से परली टोल नाका तक लगी वाहनों की लंबी कतारें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-उज्जैन मार्ग पर सोमवार सुबह यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सुबह करीब 9 बजे अरबिंदो हॉस्पिटल के सामने से लेकर परली टोल नाका तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक से डेढ़ घंटे तक चले इस भीषण जाम के कारण वाहन चालक परेशान होते रहे और कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के व्यस्त समय में अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क पर यातायात धीमा हो गया। देखते ही देखते स्थिति ऐसी बनी कि कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। इसमें दोपहिया वाहन, कार, बस और भारी वाहन भी फंस गए।
जाम के कारण नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों की तलाश करते नजर आए। सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ने से कुछ स्थानों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
सूचना मिलने के बाद यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और ट्रैफिक कर्मी सक्रिय हुए। जवानों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को व्यवस्थित करने का प्रयास किया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य होना शुरू हुआ।
इंदौर-उज्जैन मार्ग शहर के प्रमुख व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सुबह के समय इस तरह के जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि व्यस्त समय में यातायात प्रबंधन को और बेहतर किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!