इस विभाग के तीन अधिकारी निलंबित: इतने लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए थे; बिल पास कराने के लिए मांगी थी इतनी राशि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अधिकारियों को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। इस संबंध में मुख्यालय से आदेश जारी कर दिए गए हैं। निलंबित अधिकारियों में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयदेव गौतम, एसडीओ टीके जैन और सब इंजीनियर अंशु दुबे शामिल हैं। तीनों के खिलाफ यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस इंदौर की ट्रैप कार्रवाई के बाद की गई है।
लोकायुक्त टीम ने 21 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए जयदेव गौतम को पलासिया स्थित शासकीय आवास पर 1.5 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था। वहीं एसडीओ टीके जैन को विभागीय कार्यालय परिसर में 1 लाख रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। सब इंजीनियर अंशु दुबे ने भी 1 लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन तय रकम से कम मिलने पर उसने रिश्वत नहीं ली।
यह मामला धार के ठेकेदार राजपाल सिंह पवार (संचालक, पटेल श्री इंटरप्राइजेस) की शिकायत पर सामने आया। पवार की फर्म ने वर्ष 2023 में करीब 4.73 करोड़ रुपए का सड़क निर्माण कार्य किया था। कार्य पूर्ण होने के बाद अंतिम बिल भुगतान के एवज में अधिकारियों ने 3.5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर ट्रैप किया और दो अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ लिया। डॉ. राजेश सहाय द्वारा विभाग को भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर राज्य शासन ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
संबंधित समाचार

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

100 करोड़ की सरकारी जमीन पर स्कूल का मामला:इस विद्यालय को बेदखली नोटिस; इतने हजार का जुर्माना

पांच जगह दबिश:अवैध शराब के 5 केस

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत:पाइप कारोबारी हिरासत में

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!