पति को 'नीले ड्रम में बंद करवा देने' की धमकी: साथ रहने के लिए मांगे इतने रुपए; सोशल मीडिया पर धमकी देने का आरोप, एसपी से लगाई गुहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी पर शादी के बाद घर छोड़ने, साथ रहने के बदले 5 लाख रुपये की मांग करने और सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।
शादी के कुछ दिन बाद मायके चली गई पत्नी
शिकायतकर्ता राहुल मौर्य ने बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2026 को शिवपुरी निवासी राखी जाटव से हुई थी। उसके अनुसार, शादी के करीब एक माह बाद पत्नी घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान लेकर मायके चली गई। राहुल का आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया और तलाक के लिए दबाव बनाने लगी।
साथ रहने के लिए 5 लाख रुपये मांगने का आरोप
राहुल का आरोप है कि पत्नी ने स्पष्ट कहा कि यदि वह उसके साथ रहना चाहता है तो उसे 5 लाख रुपये देने होंगे। शिकायत में राहुल ने इसे अवैध मांग बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।
इंस्टाग्राम लाइव पर धमकी देने का दावा
पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया, विशेष रूप से इंस्टाग्राम लाइव के माध्यम से उसे और उसके परिवार को अपशब्द कहती है तथा जान से मारने की धमकियां देती है।
राहुल ने दावा किया कि पत्नी ने लाइव वीडियो के दौरान उसे "नीले ड्रम में बंद करवा देने" जैसी धमकी भी दी। उसने इन वीडियो को पुलिस के समक्ष साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करने की बात कही है।
पहले भी कई लोगों से धोखाधड़ी के आरोप
राहुल ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी पहले भी कई लोगों के साथ शादी या संबंधों का झांसा देकर पैसे मांगने जैसे मामलों में शामिल रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस इन दावों की जांच कर रही है।
कई जगह शिकायत, कार्रवाई की मांग
राहुल का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत बिजौली थाना, ग्वालियर एसपी कार्यालय, शिवपुरी एसपी कार्यालय और अमौला थाना में भी की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण उसने जनसुनवाई में दोबारा आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस ने शुरू की जांच
बिजौली थाना सर्किल के सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए सोशल मीडिया वीडियो और अन्य साक्ष्यों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!