इस प्रमुख संस्थान को फिर बम से उड़ाने की धमकी: मुख्यालय को मिला ईमेल; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बेंगलुरु।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तत्काल अलर्ट हो गईं। ईमेल की सूचना मिलते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत परिसर और आसपास के क्षेत्र की व्यापक जांच शुरू कर दी गई।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
इससे पहले 29 जून को भी इसरो सहित भारत सरकार के कई संवेदनशील संस्थानों को ईमेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिली थी। उस ईमेल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में बम लगाए जाने का दावा किया गया था।
धमकी मिलने के बाद संबंधित संस्थानों में बम निरोधक दस्ता, स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। हालांकि, जांच के दौरान कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और बाद में धमकी को फर्जी पाया गया।
पिछले मामले में आरोपी गिरफ्तार
29 जून को भेजे गए कथित धमकी भरे ईमेल की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी निशांत त्यागी (36) को 30 जून को गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2008 से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार ले रहा है। उसके परिजनों ने भी इसकी पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस मामले के उद्देश्य और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
नए ईमेल की जांच जारी
ताजा धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत और भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी हैं। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी प्रकार के विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा पर विशेष नजर
चंद्रयान, गगनयान और अन्य महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशनों पर काम कर रहे इसरो जैसे संस्थानों में पहले से बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। हाल के वर्षों में स्कूलों, हवाई अड्डों, सरकारी कार्यालयों और रक्षा प्रतिष्ठानों को भी इस तरह की फर्जी ईमेल धमकियां मिलती रही हैं।
भले ही अधिकांश मामलों में ये धमकियां निराधार साबित हुई हों, लेकिन प्रत्येक सूचना को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से लेते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार जांच करती हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सतर्कता बरत रही हैं
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!