इस साध्वी का बड़ा बयान: 'आश्रमों में संत मैनिक्योर-पेडिक्योर कराते हैं; 100% सुरक्षा देने वाला आश्रम बताए, वहीं रह लूंगी'
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उज्जैन पहुंचीं मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ साध्वी हर्षानंद गिरि ने संत समाज और आश्रमों की व्यवस्था को लेकर कई बेबाक बयान दिए।
उन्होंने कहा कि कुछ संत आश्रमों में ही ब्यूटी पार्लर की सेवाएं लेते हैं और मैनिक्योर-पेडिक्योर कराते हैं। साथ ही उन्होंने महिला साध्वियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए।
सुंदर और स्वच्छ रहना गलत नहीं
साध्वी हर्षानंद ने कहा कि संन्यास लेने के बाद उनके मेकअप, बाल रंगने, लिपस्टिक लगाने और माता-पिता के घर रहने को लेकर कई संतों ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सुंदर और स्वच्छ रहना गलत नहीं है।
उन्होंने कहा, "जिन संतों को मैंने देखा है, वे आश्रम में ही पार्लर बुलाकर मैनिक्योर-पेडिक्योर कराते हैं। मैं ऐसा नहीं कराती, लेकिन अगर हम भगवान लक्ष्मी, श्रीकृष्ण और नारायण की सुंदर स्वरूप में पूजा करते हैं, तो उनके भक्तों को भी सुसज्जित और स्वच्छ रहने का अधिकार है।"
कोई भी संत यह गारंटी नहीं दे सकता
महिला साध्वियों की सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई भी संत यह गारंटी नहीं दे सकता कि आश्रम में महिला पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
उन्होंने कहा, 'कोई संत अगर यह कह दे कि यह मेरी बेटी के समान है और जीवनभर इसकी 100 प्रतिशत सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है, तो मैं उसी आश्रम में रह लूंगी।'
'घर में माता-पिता के साथ खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हूं'
अपने घर में रहने पर उठे सवालों का जवाब देते हुए साध्वी हर्षानंद ने कहा कि जब तक उनका अपना स्थायी आश्रम नहीं है, तब तक उनके पास दो ही विकल्प हैं-गुरु के आश्रम में रहना या अपने माता-पिता के साथ रहना।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वह अपने माता-पिता के साथ खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं और इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। साध्वी हर्षानंद के इन बयानों को लेकर धार्मिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!