इस बॉलीवुड डायरेक्टर ने किए बाबा के दर्शन: आरती में हुए शामिल; नंदी के कान में कही मनोकामना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मधुर भंडारकर सोमवार तड़के धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना भी कही।
भस्म आरती में हुए शामिल, किया जलाभिषेक
इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मधुर भंडारकर सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले भस्म आरती में भाग लिया और फिर चांदी द्वार से बाबा महाकाल का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद नंदी महाराज का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना व्यक्त की।
दो घंटे तक नंदी हॉल में रहे भक्तिभाव में लीन
मधुर भंडारकर करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती का दिव्य दर्शन करते रहे। मंदिर परिसर में उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने उनका सम्मान कर स्मृति चिन्ह और प्रसाद भेंट किया।
'हर साल महाकाल के दरबार में आता हूं'
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में मधुर भंडारकर ने कहा कि वह हर वर्ष बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने उज्जैन आते हैं। उन्होंने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें अद्भुत आत्मिक शांति और संतुष्टि का अनुभव होता है।
उन्होंने कहा, 'भस्म आरती का दिव्य स्वरूप और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंजता मंदिर परिसर हर बार एक अलग ऊर्जा का अनुभव कराता है। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को श्रद्धा और भक्ति के साथ आरती में शामिल होते देख बेहद खुशी होती है।'
मधुर भंडारकर के महाकाल दर्शन के दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उनका अभिवादन किया। उनके आगमन से मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए उत्साह का माहौल देखने को मिला।
संबंधित समाचार

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!