ड्रग्स वाली कार: बीजेपी का लोगो लगाकर दौड़ा रहे थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

बिना नंबर की अर्टिगा के आगे-पीछे लगा रखा था भाजपा का चिह्न, ताकि पुलिस को न हो शक, क्राइम ब्रांच ने घेरा... डैशबोर्ड से निकली एमडी
खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
नशा कारोबारियों ने पुलिस से बचने के लिए नया हथकंडा अपनाया। बिना नंबर की अर्टिगा कार के आगे-पीछे बीजेपी का लोगो लगाकर बेखौफ घूम रहे तीन तस्करों को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया। कार के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई 11.07 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही क्राइम ब्रांच ने धरदबोचा।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी टिगरिया बादशाह रोड स्थित ट्रांसफॉर्मर के पास सफेद अर्टिगा कार में तीन युवक एमडी ड्रग्स लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही घेराबंदी कर कार को रोका।।तलाशी में कार के डैशबोर्ड में बड़ी चालाकी से छिपाई गई पारदर्शी थैली से 11.07 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। मौके से श्रीबाग कॉलोनी चोइथराम निवासी नूरा उर्फ फिरोज, सदर बाजार निवासी शिफाज उर्फ गब्बू और सिकंदराबाद कॉलोनी निवासी अहमद उर्फ भैयू को गिरफ्तार कर लिया गया।तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रहीं
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के नशे के अवैध कारोबार से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। क्राइम ब्रांच अब पता लगाने में जुटी है एमडी ड्रग्स कहां से लाई गई थी, सप्लायर कौन है और किन लोगों तक पहुंचाना था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। जांच में कई अन्य तस्करों के नाम सामने आने की संभावना है। जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!