अहिल्या की नगरी से दुनिया को मिला कृषि विकास का नया रोडमैप: ब्रिक्स ने जारी किया ‘इंदौर डिक्लेरेशन’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारत की अध्यक्षता में इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों की कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक का समापन सर्वसम्मति से पारित ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’ के साथ हुआ। इस घोषणा-पत्र ने खाद्य सुरक्षा, किसान कल्याण, जलवायु-अनुकूल खेती, कृषि व्यापार और डिजिटल कृषि के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग की नई दिशा तय की है।
लगभग आधी आबादी का करते हैं प्रतिनिधित्व
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे कृषि क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और टिकाऊ विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देश दुनिया की लगभग आधी आबादी और वैश्विक खाद्यान्न उत्पादन के करीब 42 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं।
ऐसे में इंदौर में बनी यह सहमति केवल सदस्य देशों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए कृषि विकास का मार्गदर्शक दस्तावेज साबित होगी।
किसान केंद्र में, विकास का नया विजन
‘इंदौर डिक्लेरेशन’ का मूल आधार किसान, खाद्य सुरक्षा और टिकाऊ कृषि विकास है। सदस्य देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि कृषि नीतियों के केंद्र में छोटे और सीमांत किसान होंगे। खाद्य उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय, पोषण सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
चार अहम मुद्दों पर बनी वैश्विक सहमति
बैठक के दौरान चार प्रमुख विषयों खाद्य सुरक्षा और पोषण, कृषि व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग, जलवायु परिवर्तन के अनुरूप टिकाऊ कृषि व्यवस्था, कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी साझेदारी पर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान सदस्य देशों ने कृषि क्षेत्र को अधिक लचीला, आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
‘लैब टू लैंड’ मॉडल को मिलेगा बढ़ावा
घोषणा-पत्र में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कृषि अनुसंधान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहे, बल्कि उसका लाभ सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचे। इसके लिए ब्रिक्स एग्रीकल्चरल रिसर्च प्लेटफॉर्म को और सशक्त बनाकर ‘नॉलेज टू एक्शन हब’ के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है।
जलवायु संकट और खाद्य हानि से निपटने की साझा रणनीति
ब्रिक्स देशों ने जलवायु परिवर्तन, एल-नीनो जैसी चुनौतियों और खाद्य हानि को कम करने के लिए संयुक्त प्रयासों पर सहमति जताई। साथ ही प्राकृतिक खेती, पुनर्योजी कृषि और कार्बन उत्सर्जन कम करने वाली कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया।
इंदौर से दुनिया को गया मजबूत संदेश
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’ केवल एक घोषणा-पत्र नहीं, बल्कि कृषि को अधिक सुरक्षित, समृद्ध और टिकाऊ बनाने की वैश्विक प्रतिबद्धता है। इंदौर में हुई यह बैठक आने वाले वर्षों में कृषि सहयोग, नवाचार और किसान कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।
एक तरह से इंदौर से दुनिया को यह संदेश गया है कि भविष्य की कृषि केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं होगी, बल्कि किसान हित, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और खाद्य सुरक्षा के संतुलित मॉडल पर आधारित होगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!