दो साल तक दफ्तर-दफ्तर भटकती रही विधवा: एक शिविर में हुआ काम तो खुली सरकारी सिस्टम की पोल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर राजस्व शिविर में महिला को दो साल बाद उसके पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र मिला, पर इस पूरे घटनाक्रम ने सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस काम को कुछ दिनों में पूरा होना था, उसके लिए पीड़ित महिला को दो वर्षों तक एमवाय अस्पताल, बाग पंचायत, नगर निगम, तहसील और कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काटने पड़े। आखिरकार राजस्व शिविर में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कुछ ही घंटों में वही काम पूरा हो गया, जो दो साल से लंबित था।
दो साल तक सिस्टम ने दौड़ाया... गीता नगर निवासी समीना ने बताया कि उसके पति मोहम्मद अली की गोली लगने से मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मामले को आत्महत्या बताया। इसके बाद मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए उसने कई सरकारी विभागों में आवेदन किए, लेकिन हर बार दस्तावेजों की कमी बताकर आवेदन निरस्त कर दिया गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि दस्तावेजों में कमी थी तो संबंधित विभागों ने समय रहते उसका निराकरण क्यों नहीं कराया?
गलत जानकारी भेज दिया
पीड़िता के अनुसार, शिविर से एक दिन पहले तक सरकारी कर्मचारियों ने उसे गलत जानकारी देकर कलेक्टर कार्यालय के जी-10 कक्ष भेज दिया। वहां जूनी इंदौर तहसीलदार ने दस्तावेज देखकर बताया कि मामला मल्हारगंज तहसील का है। इसके बाद संबंधित कर्मचारी को फोन लगाकर फटकार लगाई गई और पीड़िता को सही कार्यालय भेजा गया।
एक हस्ताक्षर नहीं हुए, दो साल लटक गई फाइल... बाग पंचायत के सचिव ने एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए थे, जिससे निगम ने आवेदन निरस्त कर दिया। सूत्रों के अनुसार, शिविर में अधिकारियों ने सचिव को फटकार लगाई। सवाल यह है कि यदि एक हस्ताक्षर के कारण मामला अटका था तो दो वर्षों तक त्रुटि क्यों नहीं सुधारी?
शिविर ने किया काम, लेकिन उजागर हुई व्यवस्था की खामियां... राजस्व शिविर में अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच कर तत्काल विसंगतियां दूर कराईं और तहसीलदार ने मृत्यु पंजीयन का आदेश जारी कर महिला को मौके पर ही मृत्यु प्रमाण-पत्र सौंप दिया। शिविर में 75 से अधिक राजस्व एवं प्रमाण-पत्र संबंधी प्रकरणों का भी निराकरण किया गया।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!