दो क्विंटल झालमुड़ी और 100 किलो रसगुल्ले बांटकर मनाया जीत का जश्न: विधायक गोलू शुक्ला ने रामबाग चौराहा पर किया वितरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का जश्न कल इंदौर में जमकर मनाया गया। विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में रामबाग चौराहा पर दो क्विंटल झालमुड़ी और 100 किलो रसगुल्लों का वितरण किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके। उन्होंने भाजपा जिंदाबाद के नारों से आसमान गूंजा दिया।
विधायक शुक्ला की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर पार्षद सुरेश टाकलकर, गजानंद गावड़े, भाजपा नगर उपाध्यक्ष दीपेंद्रसिंह सोलंकी, विधानसभा प्रभारी दिनेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष चंद्रभान सोलंकी, माधुरी जायसवाल, वृंदा गौड़, श्रेष्ठा जोशी, दिनेश गौड़, आशीष शर्मा, बंटी वर्मा, शाहिद आदि उपस्थित थे।
भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि कोलकाता स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर में विराजित मां काली की कृपा और राज्य की महिलाओं की जागरूकता ने बंगाल की राजनीति की दिशा बदल दी है। जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है।
बंगाल की धरती सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस, रवींद्रनाथ टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी महान विभूतियों की कर्मभूमि रही है। अब यह परिवर्तन के नए दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कानून व्यवस्था और घुसपैठ जैसे मुद्दों से परेशान जनता ने अपने आक्रोश की अभिव्यक्ति दी। राज्य की मातृशक्ति ने निर्णायक मतदान किया है और भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है। ये बहुत शुभ संकेत है।
चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा पर मनाईं खुशियां- भाजपा को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिले प्रचंड बहुमत का जश्न भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अध्यक्ष मनीष चौरट एवं उपाध्यक्ष अमितसिंह चौहान के नेतृत्व मैं चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर मनाया गया।
यहां लोगों को झालमुड़ी और मिठाई खिलाकर आतिशबाजी की गई। वरिष्ठ नेता चंदूराव शिंदे, उमाशंकर तरेटिया, गणेश गोयल, राधा राठौर, राहुल प्रजापत, विकास कुशवाह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
संबंधित समाचार

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा:हलफनामे में पत्नी की 10.66 करोड़ की चल संपत्ति; 2.90 लाख डॉलर और 30 लाख स्विस फ्रैंक भी

विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं

देवास पहुंचे नवागत एसपी आदित्य मिश्रा:पदभार संभालने से पहले माता टेकरी पर किए दर्शन

त्योहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई:9 बदमाश जिलाबदर; 5 पर निर्बंधन आदेश; थाना हाजिरी सहित लगाईं कड़ी शर्तें

इंदौर में त्योहार से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग की मची धूम:बाजारों में रौनक; जमकर हो रही खरीदारी

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा:मंत्री होंगे मुख्य अतिथि; विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी:सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- एक नई शुरुआत हुई; पहली पत्नी से हुआ था तलाक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’:बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:बिना लाइसेंस संचालित हो रही थीं दुकानें; सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कलेक्टर के निर्देश से पहुंचा राजस्व अमला

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला:परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी के लगाए आरोप

खेला तो इसे कहते हैं:मंत्रीजी ने खुद ही सीएम को लेट करवाया, फिर देरी का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री के बिना ही काफिला आगे बढ़वाया

वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज:इलाज के लिए केंद्र में भर्ती थे नशे के आदी लोग; केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चौराहे के पास मचा हड़कंप

एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य:विधायक टारगेट से चूके

जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता:भाभी का आरोप- शराब पार्टी का विरोध करने पर की मारपीट; छह साल से प्रताड़ित करने का दावा

ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया:7.16 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और 12.54 लाख नकद लिए; तीन आरोपी गिरफ्तार

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!