खबर
Top News

पुलिस को गुमराह करने शातिर हत्यारे की थ्री लेयर टेक्नीक: टीशर्ट पर पहनी शर्ट और फिर इस पर भी एक और शर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जुलाई 2026, 2:06 pm
शेयर करें:
पुलिस को गुमराह करने शातिर हत्यारे की थ्री लेयर टेक्नीक

बैंककर्मी का हत्यारा दो दिनों के रिमांड पर, घटना में प्रयुक्त सामान जब्त करेगी पुलिस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भले ही पुलिस ने बैंककर्मी पलक काशिव के सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके दोस्त मयंक शाक्य को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो चौंक गई। दो दिनों के रिमांड पर लिए गए आरोपी ने बताया कि उसने हत्या के बाद घटना को हादसा बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

शव को चूल्हे के पास रखने के बाद पास ही में सब्जी काटकर रख दी, ताकि लगे कि सब्जी बनाने के दौरान गैस रिसने से लगी में आग पलक जल गई। इतना ही नहीं उसने घर से जाते समय खुद को मोटा दिखाने और चाल-ढाल बदलने यानी पुलिस को गुमराह करने के लिए थ्री लेयर कपड़े पहन लिए थे। अब पुलिस उससे वारदात में प्रयुक्त सामान जब्त करेगी।

खजराना की तपेश्वरी बाग कॉलोनी में रहने वाली 26 वर्षीय बैंककर्मी पलक काशिव की जली हुई लाश 26 जुलाई को उसके कमरे से मिली थी। पहले मामला आग से जलकर मौत का सामने आया था। शव जलने के साथ सड़ भी गया था। हालांकि, पीएम रिपोर्ट आने से पहले ही एफएसएल टीम ने हत्या की शंका जताई थी। हालांकि, पीएम रिपोर्ट में जलने से पहले ही मौत हो जाने का मामला सामने आने के बाद वह हत्या का निकला।

पूछताछ में टूटा और हत्या करना कबूला.. जांच में जुटी पुलिस ने दतिया से पलक के दोस्त मयंक शाक्य को गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो वह पूरी तरह टूट गया है। उसने हत्या करना कबूल करते हुए बताया कि साल 2021 में दोनों की पहचान एक सिंगिंग एप के जरिए हुई थी। तभी से दोनों संपर्क में थे।

वह पलक से प्यार करने लगा था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन मई माह से पलक ने दूरी बनानी शुरू कर दी थी। उसने आरोपी को ब्लॉक कर दिया और बातचीत बंद कर दी। इसके बाद उसने तय कर लिया था कि पलक मेरी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं होने दूंगा। इसके चलते उसने हत्या की खौफनाक साजिश रची। पलक से किसी भी तरह का कोई संपर्क नहीं किया, ताकि उसका नंबर पलक की कॉल लॉग में नहीं आ सके।

हत्या करने के इरादे से डबरा से इंदौर आया... इसके बाद साजिश के तहत वह हत्या करने के इरादे से ही डबरा से इंदौर आया था। अपने बैग में पहले से ही पेट्रोल की बोतल रखकर लाया, ताकि वारदात के बाद सबूत मिटाए जा सके। तपेश्वरी बाग में पलक पहले माले पर रहती थी।

इसके चलते वह उसके घर पहुंचा तो पहले घर के सामने स्थित खाली प्लॉट पर खड़े होकर देखा कि पलक घर पर है या नहीं। लाइट चालू दिखने और पलक के कमरे में होने की पुष्टि होने पर बिना फोन लगाए (ताकि पलक की कॉल लॉग के लास्ट कॉल के रूप में उसका नंबर न आए) वह उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया।

दरवाजा खोलते ही पलक को सरप्राइज मुलाकात की बात कही और मीठी-मीठी बातों में लेकर सराफा चौपाटी ले गया, जहां दोनों ने साथ खाना खाया। इसके बाद दोनों कमरे में पहुंचे, जहां मयंक ने पलक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे पलक ने ठुकरा दिया।

जवाब सुनते ही बेकाबू होकर उसने पहले पलक को थप्पड़ मारा, फिर जमीन पर गिराकर कपड़े से उसका मुंह दबाया और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पुलिस को गुमराह करने के लिए रसोई में शव को गैस चूल्हे के पास रखकर सब्जी काटकर पास में रखी और गैस चूल्हे का बर्नर खोल दिया, ताकि पूरी घटना गैस रिसाव से हुआ हादसा लगे। वारदात के बाद वह अपने जले हुए कपड़े बैग में भरकर फरार हो गया।

हालांकि, उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक चाल और चली उसने अपनी टी-शर्ट पर एक शर्ट और फिर इसके ऊपर एक और शर्ट पहन ली, ताकि वह मोटा लगे। उसने अपनी चाल-ढाल तक बदल ली।

पलक की मौत का मामला सामने आने पर जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो वह संदिग्ध के रूप में कैमरे में कैद हुआ लेकिन दुबले-पतले युवक के रूप में। टीआई मनोज सेंधव के अनुसार कल आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिनों के रिमांड पर लिया है। वारदात के दौरान उसके द्वारा पहने हुए कपड़े, पेट्रोल की खाली बोतल, हत्या में प्रयुक्त कपड़ा जब्त करना है।

फॉर्मेट लैपटॉप ने खोला हत्या का राज
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर कई बातें संदिग्ध लगीं। शव जला था, लेकिन कमरे का बाकी सामान सुरक्षित था। यहीं से हत्या की आशंका गहराई। एसआई श्रद्धा सिंह ने पलक के फॉर्मेट किए गए लैपटॉप से महत्वपूर्ण डिजिटल सुराग जुटाए।

इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों ने मयंक तक पहुंचने का रास्ता खोल दिया। पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 9 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 10 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 10 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 10 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 11 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 11 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 11 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 11 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 11 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 11 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 11 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 11 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 11 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 12 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 12 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 12 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 12 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 12 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 12 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!