नीट की परीक्षा देने गई छात्रा देर रात तक नहीं लौटी: शहर से इतनी दूर नदी से मिला शव; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर से लापता हुई 18 वर्षीय नीट छात्रा निक्की यादव का शव खरगोन जिले में नर्मदा नदी से बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। रविवार को परीक्षा देने घर से निकली छात्रा देर रात तक वापस नहीं लौटी थी। परिजनों की शिकायत के बाद शुरू हुई तलाश सोमवार को उस समय दुखद मोड़ पर पहुंच गई, जब खरगोन पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव मिलने की सूचना दी। शव के पास मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान निक्की यादव के रूप में हुई।
परीक्षा देने गई, लेकिन घर नहीं पहुंची
लसूड़िया क्षेत्र के तलावली चांदा निवासी निक्की यादव रविवार को नीट-यूजी परीक्षा देने घर से निकली थी। उसका परीक्षा केंद्र मऊ में निर्धारित था। परिवार के अनुसार उसका छोटा भाई शिवम उसे परीक्षा केंद्र तक छोड़कर आया था।
परीक्षा समाप्त होने के बाद निक्की ने अपनी मां को किसी अन्य छात्रा के मोबाइल फोन से कॉल किया। उसने बताया कि उसका मोबाइल बंद हो गया है और वह जल्द ही घर पहुंच जाएगी। यह परिवार से उसकी आखिरी बातचीत साबित हुई। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। रात होते-होते परिवार की चिंता बढ़ गई और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
रातभर खोजबीन, नहीं मिला कोई सुराग
निक्की के घर नहीं लौटने पर परिजन देर रात तक उसकी खोज करते रहे। विभिन्न परिचितों और सहपाठियों से संपर्क करने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा।
परिजनों का आरोप है कि रविवार रात थाने पहुंचने के बावजूद उन्हें तत्काल मदद नहीं मिली। उनका कहना है कि करीब एक घंटे तक इंतजार कराने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बाद में उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दी। सोमवार सुबह परिजनों ने दोबारा भंवरकुआं थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने औपचारिक जांच शुरू की।
खरगोन से आया फोन, सामने आई दुखद सच्चाई
सोमवार दोपहर भंवरकुआं पुलिस को खरगोन जिले के करही थाना क्षेत्र से सूचना मिली कि नर्मदा नदी में एक युवती का शव मिला है। शव के पास मिले पहचान पत्र में निक्की यादव का नाम दर्ज था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम परिजनों को साथ लेकर खरगोन पहुंची। वहां परिवार ने शव की पहचान निक्की के रूप में की। इस खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
नर्मदा नदी में मिला शव, आत्महत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की संभावना से इनकार नहीं कर रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर ही चल सकेगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद निक्की किन स्थानों पर गई और वह इंदौर से खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र तक कैसे पहुंची।
मोबाइल की अंतिम लोकेशन बड़वाह में मिली
पुलिस जांच में निक्की के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन बड़वाह क्षेत्र में मिली है। इसके बाद उसका मोबाइल सक्रिय नहीं पाया गया। जांच एजेंसियां अब परीक्षा केंद्र से लेकर अंतिम लोकेशन तक के पूरे घटनाक्रम को खंगाल रही हैं। सीसीटीवी फुटेज, यात्रा के संभावित साधनों और मोबाइल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
डॉक्टर बनने का था सपना
निक्की यादव का सपना डॉक्टर बनने का था। उसके पिता रामानंद यादव एक निजी संस्थान में अकाउंटेंट हैं। परिवार के अनुसार निक्की लगातार मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह इससे पहले दो बार नीट परीक्षा दे चुकी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी और इस वर्ष फिर परीक्षा दी थी।
परिवार में उसकी दो बड़ी बहनें सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जबकि एक भाई इंजीनियर है। सबसे छोटा भाई अभी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। परिवार को उम्मीद थी कि निक्की डॉक्टर बनकर उनका सपना पूरा करेगी।
कई सवाल अभी भी अनुत्तरित
इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परीक्षा के बाद निक्की अचानक कहां चली गई? उसका मोबाइल क्यों बंद हुआ? वह बड़वाह और नर्मदा तट तक कैसे पहुंची? क्या वह अकेली थी या किसी के संपर्क में थी?
इन सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले ने इंदौर और खरगोन दोनों जिलों में संवेदना और चिंता का माहौल बना दिया है। परिवार न्याय और घटना की सच्चाई सामने आने की प्रतीक्षा कर रहा है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!