बेटियां होने के तानों और पति की प्रताड़ना से टूट गई थी पीडब्ल्यूडी इंजीनियर: फांसी लगाकर जान देने की कोशिश; इलाज के दौरान मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

सुबह बेटियों को स्कूल भेजा, कुछ घंटे बाद पति से विवाद और फिर बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुबह रोज की तरह अपनी दोनों बेटियों को तैयार कर स्कूल भेजा। कुछ घंटे बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और फिर महिला इंजीनियर ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे पर लटकी मिली। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जिंदगी की जंग हार गई।
पलासिया क्षेत्र के शासकीय क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की महिला इंजीनियर आरती यादव की बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मायके पक्ष ने पति निलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजन का कहना है कि दो बेटियां होने के बाद से पति आरती को प्रताड़ित करता था। बेटा न होने को लेकर भी ताने दिए जाते थे। इसके अलावा पति के शराब पीने और पत्नी पर शक करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
इधर, पुलिस के मुताबिक आरती और उनके पति निलेश दोनों ही पीडब्ल्यूडी में पदस्थ बताए जा रहे हैं। करीब कुछ दिन पहले ही दोनों को शासकीय क्वार्टर मिला था और वे वहां रहने पहुंचे थे। आरती के भाई उपेंद्र जरिया का आरोप है कि पति की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर आरती पहले कुछ समय के लिए मायके अभिनंदन नगर, सुखलिया चली गई थीं, बाद में शासकीय क्वार्टर मिलने के बाद वह वापस पति के साथ रहने लगीं।
बेटियों को स्कूल भेजने के बाद हुआ विवाद... परिजन के मुताबिक घटना वाले दिन आरती ने सुबह अपनी दोनों बेटियों को तैयार कर स्कूल भेजा। इसके बाद करीब 11 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद आरती ने नींद की गोलियां खाईं और कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
कुछ देर बाद वह फंदे पर लटकी मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही पास के क्वार्टर में मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़कर आरती को बाहर निकाला। उन्हें सीपीआर दिया और तत्काल अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत के बाद बढ़े सवाल, पुलिस खंगाल रही मोबाइल
आरती के भाई का आरोप है कि घटना के बाद पति ने परिवार को तत्काल सूचना नहीं दी। बाद में चालक दीपक के फोन से उन्हें घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस अब आरती के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की वजह और घटना से पहले आरती की किसी से हुई बातचीत के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल महिला की ओर से पति के खिलाफ पूर्व में कोई शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं मिली है। अब मौत के बाद परिजन के आरोपों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या पति की प्रताड़ना और घरेलू विवाद ने आरती को आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!