जनसुनवाई में सुनी गई आमजन की समस्याएं: जरूरतमंदों को मिली राहत; कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, भरण-पोषण, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद एवं अन्य विभागों से जुड़े अनेक आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता और आपातकालीन विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल सके।
जनसुनवाई के दौरान कई जरूरतमंद नागरिक गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए सहायता की मांग लेकर पहुंचे। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों ने इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई।
कलेक्टर वर्मा ने ऐसे मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके।
जनसुनवाई में भरण-पोषण से जुड़े कई प्रकरण भी सामने आए, जिनमें पारिवारिक विवाद, गुजारा भत्ता और घरेलू समस्याओं से संबंधित आवेदन शामिल थे। इसके साथ ही राजस्व संबंधी मामलों में नामांतरण, सीमांकन, अतिक्रमण, भूमि विवाद तथा लंबित आदेशों के पालन से जुड़े प्रकरण भी प्रस्तुत किए गए। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों में विवाद, सुरक्षा और अन्य मामलों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए।
जनसुनवाई के दौरान एक गंभीर शिकायत सामने आई, जिसमें राजस्व न्यायालयीन आदेश के पालन में एक पटवारी द्वारा बेवजह की देरी तथा अवांछित मांग किए जाने का आरोप लगाया गया। कलेक्टर श्री वर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया।
आदेश जारी होने के बावजूद दो माह तक उसका पालन नहीं किया जाना प्रशासनिक लापरवाही और गंभीर अनियमितता माना। इस पर संबंधित क्षेत्र बिचौली हप्सी में पदस्थ पटवारी अनुशील जोसेफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। साथ ही विभागीय जांच करने के आदेश भी जारी किए गए। इसके अलावा आवेदक के लंबित आदेश का पालन आज ही सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए।
कलेक्टर ने कहा कि शासन के आदेशों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनावश्यक विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों की लगातार समीक्षा की जा रही है और जिन मामलों में अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही सामने आएगी, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार, रोशन राय, रिंकेश वैश्य सहित अन्य जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और मौके पर ही कई मामलों का निराकरण किया गया।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!