खबर
Top News

राष्ट्रपति के दौरे से प्रदेश को नई ऊर्जा मिलेगी: मुख्यमंत्री बोले- विकास और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर गति; भोजशाला के बारे में कही ये बात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जून 2026, 11:30 am
शेयर करें:
राष्ट्रपति के दौरे से प्रदेश को नई ऊर्जा मिलेगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की पावन धरती और मां अहिल्याबाई की नगरी में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल मंगूभाई पटेल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ राष्ट्रपति का स्वागत करने का अवसर प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर गति दे रही है। राष्ट्रपति का यह प्रवास अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे कूनो क्षेत्र में चीता परियोजना का अवलोकन करेंगी और सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर चुनौती से निपटने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। इसके अलावा वे ब्रह्मकुमारी संस्था के कार्यक्रम में भाग लेंगी, जिससे स्वयंसेवी और आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रति सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण को समझने का अवसर मिलेगा।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश ने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता प्राप्त की है। बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जैसे क्षेत्रों में अब विकास की नई बयार बह रही है तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और प्रगति का वातावरण निर्मित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनियन कार्बाइड दुर्घटना से जुड़े लगभग 40 वर्ष पुराने कचरे के सुरक्षित निस्तारण का कार्य पूरा कर भोपाल गैस त्रासदी के दंश से मुक्ति दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वहीं नदी जोड़ो अभियान सहित अनेक बड़े विकास कार्य प्रदेश में संपन्न हुए हैं, जो देश-दुनिया के लिए प्रेरणा का विषय बने हैं। उन्होंने कहा कि चीता परियोजना के सफल क्रियान्वयन से मध्यप्रदेश ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है।

डॉ. यादव ने कहा कि धार स्थित भोजशाला में बसंत पंचमी के अवसर पर शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा और नमाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही भोजशाला से जुड़े करीब 700 वर्ष पुराने विवाद के समाधान की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक मेडिकल कॉलेज, पीएम एक्सीलेंस कॉलेज तथा उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की नई संस्थाओं की स्थापना की गई है। मध्यप्रदेश देश के सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में शामिल है और पीएम एक्सीलेंस कॉलेज की अवधारणा को सबसे पहले प्रभावी रूप से लागू करने वाला राज्य भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश ने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। आगामी ढाई वर्षों में सिंचित क्षेत्र का विस्तार कर इसे 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने से पहले प्रति व्यक्ति आय लगभग 11 हजार रुपये थी, जो बढ़कर पहले 1.30 लाख रुपये हुई और अब 1.70 लाख रुपये से अधिक हो चुकी है। सरकार प्रदेशवासियों की आय और समृद्धि बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अमृतकाल 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रति व्यक्ति आय को लगभग 22.50 लाख रुपये वार्षिक तक पहुंचाने के लिए सुनियोजित प्रयास किए जाएंगे।

संबंधित समाचार

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

8 minutes ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 18 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 18 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 18 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 18 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 18 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 18 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 18 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 18 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 18 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 19 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 19 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 19 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 19 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 19 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 19 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 19 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 19 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 19 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!