चड्डी उतारू गैंग के चिरकुट चीकू के निकले पर को कुतरेगी पुलिस: किसान को बहाने से ऑफिस बुलाया; बंधक बनाकर गुंडों के साथ पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

डेढ़ लाख रुपए नहीं लौटाने पर जान से खत्म करने की धमकी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा नेताओं से जुड़ा चड्डी उतारू गैंग का चिरकुट चीकू यादव एक बार फिर विवाद में घिर गया है। गुंडे-बदमाशों की महफिल के सदस्य और साइबर ठगों के करीबी चीकू ने इस बार ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले भोले-भाले परिवार को बस खरीदी-बिक्री के बहाने ऑफिस बुलाया और पुराने डेढ़ लाख रुपए के लेन-देन को लेकर चाचा-भतीजे को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा।
चीकू और उसके साथियों ने ऑफिस का दरवाजा बंद कर मारपीट करते हुए धमकाया कि अगर दो घंटे के भीतर डेढ़ लाख रुपए नहीं आए तो भतीजे को जूतों से पीटेंगे। बात नहीं मानने पर दोनों को निपटा देंगे। भतीजे को झूठे केस में फंसाकर जीवन बर्बाद कर देने की धमकी भी दी।
घटना के बाद परिवार इतना डर गया कि पुलिस में शिकायत करने तक से घबराता रहा। जैसे-तैसे हिम्मत जुटाकर शिकायत की गई। परदेशीपुरा पुलिस ने चीकू यादव और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार खुड़ैल निवासी अशोक पटेल की शिकायत पर चीकू यादव और उसके अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। अशोक ने पुलिस को बताया कि आरोपी चीकू यादव ने उसे परदेशीपुरा चौराहा स्थित अपने ऑफिस में बस की खरीदी-बिक्री की बात करने के लिए बुलाया था। अशोक अपने भतीजे करण के साथ ऑफिस पहुंचा, जहां चीकू व उसके गुर्गों ने दरवाजा बंद कर दोनों से मारपीट की।
चीकू व उसके साथियों ने धमकाते हुए कहा कि दो घंटे के भीतर डेढ़ लाख रुपए वापस नहीं आए तो करण को जूतों से पीटेंगे और दोनों को जान से खत्म कर देंगे। पीड़ित ने पैसा नहीं होने की बात कही तो भतीजे करण को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
खुलासा फर्स्ट ने पीड़ित परिवार से चर्चा की तो परिवार के लोगों ने साफ कहा कि उन्हें चीकू व उसकी गैंग से जान का खतरा है। उन्हें डर है कि चीकू और उसके साथी उनकी हत्या कर सकते हैं। इसी डर के कारण परिवार पुलिस तक पहुंचने से भी घबराता रहा।
पता चला है चीकू यादव ने फरियादी के किसी रिश्तेदार को महिला संबंधी अपराध में उलझाया था। इसी को लेकर दोनों का विवाद चल रहा है। लेनदेन भी इसी से जुड़ा होने की बात सामने आई है। खुलासा फर्स्ट कल के अंक में विस्तृत जानकारी के साथ इसका खुलासा करेगा।
चड्डी कांड में भी पुलिस ने की थी पूछताछ
आरोपी चीकू यादव का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। चर्चित चड्डीकांड में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने पूछताछ की थी। भाजपा नेताओं की मेहरबानी के चलते चीकू गुंडागर्दी में अव्वल है। शहर के गुंडे-बदमाशों के साथ उठक-बैठक और लोगों पर दबाव बनाने को लेकर भी उसका नाम सामने आता रहा है।
चीकू की इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह से भी नजदीकी है। गिरोह के सरगना से पैसा लेता है। चीकू इस रिश्ते को अलग अंदाज में बताता है और साइबर ठग को अपना भाई बताते हुए मान-सम्मान में पैसा लेने-देने की बात कहता है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!