गणेश की रंगीन पार्टियां पुलिस को करना चाहिए जांच: रुद्राक्ष होटल में जमती थी शराब; शबाब और कबाब की महफिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सट्टेबाजी में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर चल रहे और जेल में बंद आरोपियों की रंगीन मुजरा पार्टियों का खुलासा फर्स्ट ने लगातार खुलासा किया था। नतीजा ये हुआ कि खुलासा फर्स्ट को कैटरिंग व्यवसाय की आड़ में सट्टेबाजों और बुकियों को लड़कियां सप्लाई करने वाले नेटवर्क के बारे में सुराग हाथ लगे।
सबसे पहले मूसाखेड़ी के संजय वर्मा के नाम का खुलासा हुआ है। अब एक और नया नाम कैटरर गणेश पारे का पता चला है। ये भी कॉकटेल पार्टी के नाम पर लड़कियां सप्लाई करता था। इसकी रंगीन पार्टियां रुद्राक्ष होटल में होती थी। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेजों की जांच करे तो इसका खुलासा हो सकता है।
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से जुड़े ड्रग्स, ऑनलाइन सट्टेबाजी और धोखाधड़ी केस में पुलिस की जांच जारी है। ऑनलाइन बैटिंग से जुड़े सटोरिए लगातार निशाने पर हैं और कार्रवाई चल रही है।
पिछले दिनों ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में बुकी राहुल निंबोला निवासी राजेंद्र नगर, सौम्य प्रीत शिंदे और धर्मेंद्र खींची उर्फ धम्मू भाट निवासी द्वारकापुरी को गिरफ्तार किया था। करीब एक दर्जन सटोरियों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस ने कल रिमांड पूरा होने पर राहुल, धर्मेंद्र और सौम्य प्रीत को जेल भिजवा दिया गया। इस रैकेट की मुजरा पार्टियों को लेकर खुलासा फर्स्ट ने कई खबरें प्रकाशित की थी।
नतीजा ये हुआ कि मुजरा पार्टियों में कॉकटेल पार्टी के नाम पर कैटरिंग लाइन की लड़कियां सप्लाई करने वाले मूसाखेड़ी के संजय वर्मा का नाम सामने आया था। इसकी कारस्तानियों के खुलासे के बाद अब एक नया नाम गणेश पारे का भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार गणेश पारे भी कैटरिंग लाइन से जुड़ा है।
इसकी पार्टियां एमआर 10 रोड स्थित रुद्राक्ष होटल में होती थी। होटल में कॉकटेल पार्टियों के नाम पर लड़कियां सप्लाई होती थीं। इसके बाद शुरू होता था शराब, ड्रग्स और अय्याशियों को खेल।
पार्टी के दौरान और पार्टी के बाद होटल में लड़कियों का शोषण किया जाता था। चूंकि लड़कियों की सप्लाई गणेश पारे करता था। इसके चलते पुलिस को न केवल गणेश पारे से पूछताछ करना चाहिए, बल्कि होटल के पुराने सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल करना चाहिए। खुलासा फर्स्ट को पता चला है कि रुद्राक्ष होटल मुजरा पार्टियों का मुख्य अड्डा था। लड़कियों के शोषण के साथ-साथ इसमें रिंगा पार्टी भी होती थी।
संबंधित समाचार

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!