पग फेरे आई नवविवाहिता जेवर-नकदी लेकर फरार: पड़ोसी राज्य के युवक से हुई थी शादी; नाश्ते के बहाने हुई गायब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धामनोद।
शादी के कुछ दिन बाद पग फेरे के लिए मध्यप्रदेश आई नवविवाहिता के नकदी और जेवरात से भरा बैग लेकर लापता होने का मामला सामने आया है। राजस्थान के युवक से उसका विवाह बिचौलियों के माध्यम से हुआ था। आरोप है कि धामनोद पहुंचने पर नवविवाहिता ने शौचालय जाने और नाश्ता करने की बात कही और मौका मिलते ही बैग लेकर गायब हो गई।
पीड़ित पक्ष ने इसे शादी के नाम पर धोखाधड़ी बताते हुए पुलिस से शिकायत की है और युवती की तलाश के साथ मामले की जांच की मांग की है।
बिचौलियों के जरिए हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के ब्यावर जिले के बिराटिया खुर्द निवासी भगवानलाल पुत्र लक्ष्मण का विवाह कुछ दिन पहले सनावद में बिचौलियों के माध्यम से बड़वानी जिले की एक युवती से कराया गया था।
विवाह के बाद नवविवाहिता राजस्थान चली गई थी। कुछ दिन बाद पग फेरे की रस्म के लिए उसे मध्यप्रदेश लाया गया। इसी दौरान धामनोद पहुंचने पर वह कथित तौर पर मौका पाकर लापता हो गई।
नाश्ते के बहाने निकली, साथ ले गई बैग
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि धामनोद में युवती ने शौचालय जाने और नाश्ता करने की बात कही। इसी दौरान वह नकदी और जेवरात से भरा बैग लेकर वहां से निकल गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर शुरुआत में मामला दर्ज करने में आनाकानी करने का आरोप भी लगाया है। शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम और विवाह कराने वाले बिचौलियों की भूमिका की जांच की मांग की गई है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!