खबर
Top News

डोंगला से गुजरने वाला नया फोरलेन लिखेगा महिदपुर की नई तकदीर: मुख्यमंत्री ने किया इतने करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जून 2026, 6:19 pm
शेयर करें:
डोंगला से गुजरने वाला नया फोरलेन लिखेगा महिदपुर की नई तकदीर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्र को मोक्षदायिनी मां क्षिप्रा जी का आशीर्वाद प्राप्त है। क्षिप्रा इस क्षेत्र के किसानों को अन्न पैदा करने के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराती है। महिदपुर भाग्यशाली है कि क्षिप्रा नदी पर बने लगभग सभी बांध और जलाशय महिदपुर में ही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के लिए इन दिनों उज्जैन और इसके आसपास हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य जारी हैं। डोंगला से गुजरने वाला नया फोरलेन महिदपुर की नई तकदीर लिखेगा। महिदपुर शहर ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर में भी अपनी अलग पहचान रखता है, इसमें भी और गति आएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को उज्जैन जिले की महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से कुल 207 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत वाले 19 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इसमें करीब 188 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत के सामाकोटा बैराज के लोकार्पण सहित क्षेत्र के 13 उप-स्वास्थ्य केंद्र के नए भवनों, महाविद्यालय एवं स्कूलों के नवीन भवनों तथा नवीन विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाकोटा बैराज उज्जैन जिले में जल संरक्षण को नई ऊर्जा देगा। इससे भू-जल स्तर में सुधार होगा, जिससे हमारे अन्नदाता किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल और खेतों को नई संजीवनी मिलेगी। इतना ही नहीं, पानी की एक-एक बूंद को सहेजने का यह भागीरथ प्रयास आने वाले सिंहस्थ और उज्जैन के भविष्य के लिए मजबूत कवच बनेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती का स्थान महिदपुर में है। समय गणना में भी यहां के डोंगला का योगदान अतुलनीय है। राजा जयसिंह ने 300 साल पहले उज्जैन, बनारस, जयपुर, मथुरा और दिल्ली में वैधशालाओं (जंतर-मंतर) का निर्माण कराया। सम्राट विक्रमादित्य और आर्यभट्ट की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने डोंगला में आधुनिक ऑब्जर्वेटरी बनवाई है। दुनिया अपनी घड़ी में डोंगला से स्टैंडर्ड टाइम तय करे, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुराने जमाने में जब उज्जैन में परिस्थितियां अनुकूल नहीं थीं। तब देवी अहिल्या महारानी के वंशज और तत्कालीन महाराज ने महिदपुर में सिंहस्थ का आयोजन कराया था। महिदपुर में महारानी गंगाबाई के नाम पर एक घाट भी बना है। उनकी वीरता और 1857 की क्रांति के सूर्यवीरों के अदम्य साहस, पुरुषार्थ एवं पराक्रम का गौरवशाली संग्राम महिदपुर की ऐतिहासिक धरा पर लड़ा गया, जिसने स्वाधीनता आंदोलन के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी थी।

कार्यक्रम को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया, महिदपुर विधायक दिनेश जैन (बोस) सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बहादुर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित
Top News

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम घोषित:शहर में 50 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; संगठन ने जारी की सूची

about 7 hours ago
तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल
Top News

तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल:दो दिन रैकी; खरीदीं तीन पिस्तौल और फिर तीन मौतें

about 7 hours ago
स्कूल निरीक्षण पर बवाल
Top News

स्कूल निरीक्षण पर बवाल:सीजेपी प्रवक्ता से मारपीट; अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम

about 8 hours ago
पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र
Top News

पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र:चेकिंग में हथियार मिला; युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

about 8 hours ago
पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला
Indore

पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला:15 आवास सीलकर नगर निगम ने जब्त किया सामान

about 8 hours ago
साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं
Top News

साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं:साध्वी निर्मलाजी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 1994 में ली थी जैन भगवती दीक्षा

about 9 hours ago
फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई
Top News

फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई:पटवारी बोले- एक लाख किसान करेंगे आंदोलन; राहुल गांधी ने कहा- मैं भी आऊंगा

about 9 hours ago
रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़
Top News

रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़:वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी इंफ्लुएंसर; पुलिस करेगी कार्रवाई

about 9 hours ago
मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस
Top News

मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस:बड़ा हादसा टला; सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

about 9 hours ago
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:82 निरीक्षकों के तबादले, तीन की नई पदस्थापना शहर में

about 9 hours ago
छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज
Top News

छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:भोपाल और इंदौर समेत अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारियां तय; प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा
Top News

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

about 10 hours ago
जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और
Top News

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

about 11 hours ago
फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल
Indore

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

about 11 hours ago
‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’
Top News

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

about 11 hours ago
साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी
Top News

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

about 12 hours ago
नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी
Top News

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

about 12 hours ago
पटवारी के बयान से गरमाई सियासत
Top News

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

about 12 hours ago
स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं
Top News

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

about 13 hours ago
आयशर ने बाइक सवार को रौंदा
Top News

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!