इस ऑपरेशन के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक: नेशनल वॉर मेमोरियल के 'रोल ऑफ ऑनर' में शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए छह जवानों के नाम पहली बार आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किए गए हैं। इन शहीदों के नाम नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के 'रोल ऑफ ऑनर' में शामिल किए गए हैं।
साथ ही राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की 3D वॉल पर वर्ष 2025 के खंड में भी उनके नाम अंकित किए गए हैं। इन छह शहीदों में भारतीय सेना के पांच और भारतीय वायुसेना का एक जवान शामिल है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत शहीद हुए जवानों को पहली बार आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर सम्मान दिया गया है।
सूची में शामिल किए छह सैन्यकर्मी
सूबेदार मेजर पवन कुमार- मुख्यालय 10 इन्फैंट्री ब्रिगेड
राइफलमैन सुनील कुमार, वीर चक्र- 4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री
लांस नायक दिनेश कुमार- 5 फील्ड रेजिमेंट
एविएशन टेक्नीशियन मूड मुरलीनायक- 851 लाइट रेजिमेंट
हवलदार सुनील कुमार सिंह- 237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी
सार्जेंट सुरेंद्र कुमार, वायु सेना पदक- 39 विंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद चला था ऑपरेशन सिंदूर
भारतीय सशस्त्र बलों ने 6 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक सैन्य कार्रवाई की थी।
भारत सरकार के अनुसार, इस अभियान में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए थे। बाद में 10 मई को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMO) के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई थी।
2019 में बना था राष्ट्रीय युद्ध स्मारक
नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन वर्ष 2019 में किया गया था। यहां स्वतंत्रता के बाद देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के नाम दर्ज किए जाते हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों के नाम 'रोल ऑफ ऑनर' में शामिल होने के साथ ही यह सैन्य अभियान भी उन महत्वपूर्ण अभियानों में दर्ज हो गया है, जिन्हें राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर आधिकारिक सम्मान प्रदान किया गया है।
संबंधित समाचार

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!