मिनी ट्रक भर फाइलें लेकर हाईकोर्ट पहुंचा नगर निगम: अब कागजों से सड़कों तक होगी जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर की बदहाल सड़कों को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद नगर निगम को पांच साल के सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों का पूरा रिकॉर्ड लेकर कोर्ट पहुंचना पड़ा। गुरुवार को निगम की ओर से मिनी ट्रक भरकर फाइलें पेश की गईं। अब कोर्ट रिकॉर्ड में दर्ज काम और जमीन पर सड़कों की वास्तविक स्थिति का मिलान कराएगा।
फाइलों में बनी सड़कें, अब मौके पर होगी पड़ताल
नगर निगम ने 2021 से 2026 तक सड़क निर्माण, मरम्मत, पैचवर्क और खर्च से जुड़े दस्तावेज पेश किए हैं। हाईकोर्ट ने तीन वरिष्ठ वकीलों की विशेष जांच कमेटी बनाई है। कमेटी प्रमुख सड़कों और चौराहों का निरीक्षण कर रिकॉर्ड में दर्ज दावों की मौके पर जांच करेगी।
कागजों में कितना काम, सड़क पर कितनी हालत?
जांच का मुख्य फोकस यही रहेगा कि जिन सड़कों पर निर्माण या पैचवर्क पूरा होने का दावा रिकॉर्ड में है, उनकी वास्तविक स्थिति क्या है। सड़क पर हुए काम, उसकी गुणवत्ता और खर्च का दस्तावेजों से मिलान किया जाएगा।
129 सड़कों की रिपोर्ट ने खोली पोल
मामला ग्वालियर की खराब सड़कों को लेकर दायर जनहित याचिका से जुड़ा है। पिछली सुनवाई में निगम ने 129 प्रमुख सड़कों की रिपोर्ट पेश की थी। इनमें सिर्फ 62 सड़कें चलने लायक, जबकि 24 पूरी तरह क्षतिग्रस्त और 34 आंशिक रूप से खराब बताई गई थीं।
अब हाईकोर्ट की निगरानी में होने वाली जांच से यह साफ होगा कि पांच साल में सड़क सुधार पर खर्च हुआ पैसा जमीन पर कितना दिखाई देता है।
संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!