मंत्री ने इस राज्य की पूर्व सीएम पर साधा निशाना: बोले- ‘सड़ी हुई मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बिना नाम लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'एक सड़ी हुई मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है। यदि उसे समय रहते बाहर कर दिया जाए तो पानी को स्वच्छ होने से कोई नहीं रोक सकता।'
पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री विजय शाह ने मंच से संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मौजूदा परिस्थितियों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बंगाल कभी देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र हुआ करता था, लेकिन समय के साथ वहां की परिस्थितियां बदल गईं।
बंगाल की महान विभूतियों का किया उल्लेख
मंत्री शाह ने अपने संबोधन में कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर, रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद जैसी महान विभूतियों की धरती पश्चिम बंगाल कभी पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत थी। उन्होंने कहा कि बंगाल ने देश को सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और वैचारिक नेतृत्व दिया है।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के कारण राज्य की छवि प्रभावित हुई है और लोग अब बंगाल का नाम सुनकर अलग तरह की धारणा बनाने लगे हैं।
‘बंगाल फिर गौरव हासिल करेगा’
अपने संबोधन के दौरान विजय शाह ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल एक बार फिर अपने पुराने गौरव और पहचान को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत इतनी समृद्ध है कि उसे लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता।
योग कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग के महत्व का संदेश दिया। योग दिवस के मंच से दिए गए विजय शाह के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
संबंधित समाचार

इंदौर में मिली लाश... नरबलि या हादसा?:मौत से पहले फोन पर कहा- 'मुझे मार डालेंगे'

पीएम स्वनिधि योजना में देश का नंबर-1 शहर:राष्ट्रीय मंच पर इंदौर का सम्मान

ई-रिक्शा चुराकर बैटरियां बेचते:गाड़ी छोड़कर हो जाते रफूचक्कर, पुलिस ने दबोचा

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!