सी-21 के मालिक पिंटू छाबड़ा की जादूगरी: निगम कर्मचारी से साठगांठ कर दूसरी कंपनियों के यूनिपोल लगवा निगम को लगा रहा लाखों का चूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेडिसन चौराहा पर सी-21 बिजनेस पार्क बनाने में जमकर भ्रष्टाचार करने के अलावा अब इसके मालिक पिंटू छाबड़ा ने अपने एबी रोड स्थित सी-21 मॉल में भी जादूगरी दिखा दी है। उसने निगम कर्मचारी राकेश चौहान से साठगांठ कर अपने परिसर में दूसरी कंपनियों के यूनिपोल लगवा दिए हैं, जबकि वो ऐसा नहीं कर सकता। इन कंपनियों से वो प्रतिमाह डेढ़ करोड़ रुपए ले रहा है और निगम को टैक्स का एक धैला भी नहीं दे रहा।
पिंटू छाबड़ा नगर निगम मार्केट विभाग के कर्मचारी राकेश चौहान और अन्य लोगों के साथ साठगांठ कर नगर निगम को डेढ़ करोड़ रुपए प्रतिमाह का चूना लगा रहा है। चौहान इससे पूर्व एमआर 10 मार्ग पर यूनिपोल और फर्जी तरीके से लगाए गए लॉलीपॉप विज्ञापन बोर्ड में हुई गड़बड़ी में भी शामिल रहा है, लेकिन उसके सिर पर अधिकारियों का हाथ होने से वह बच गया था। अब यही कर्मचारी आदतों से बाज नहीं आया और निगम को चूना लगा रहा है।
उसने सी-21 मॉल के बाहर परिसर में यूनिपोल और लॉलीपाप लगाने की छूट मॉल मालिक पिंटू छाबड़ा को दे दी है, जहां वो केवल खुद के विज्ञापन बोर्ड ही लगवा सकता था, लेकिन उसने अन्य कंपनियों के यूनिपोल और लॉलीपॉप लगवा दिए हैं, जिनसे वो प्रतिमाह डेढ़ करोड़ रुपए की वसूली कर रहा है। कायदे से ये पैसा नगर निगम के खाते में जाना चाहिए, लेकिन छाबड़ा ये पैसा अपनी जेब में रख रहा है। जाहिर है कि चौहान की भी इसमें बराबर की भागीदारी है।
पता चला तो नोटिस भेजा... चौहान की इस कारगुजारी की जानकारी निगम के मार्केट विभाग को लगी तो छाबड़ा को डेढ़ करोड़ रुपए पेनल्टी लगाने का नोटिस जारी कर दिया, लेकिन आदत से मजबूर छाबड़ा ने नोटिस का झूठा जवाब दिया।
मामले में चौहान को जाकर कार्रवाई करना थी, लेकिन उसने टालमटोल की। पिंटू छाबड़ा ने जवाब में कहा कि सी 21 मॉल में लगाए यूनिपोल से अन्य कंपनियों का विज्ञापन प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता है। चौहान ने ऐसी ही रिपोर्ट बनाकर दे दी और मामला रफादफा करने की कोशिश की।
पिंटू ने तो निगम को गुमराह किया, लेकिन चौहान ने मौके पर जाकर कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में राकेश चौहान से मोबाइल नंबर 8770400516 पर संपर्क किया, लेकिन उसने नहीं उठाया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!