सावन में भक्ति का उल्लास: चारों सोमवार निकलेगी भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर की पारंपरिक सवारी; 24 अगस्त को महासवारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ओंकारेश्वर।
सावन माह की शुरुआत के साथ ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर और भगवान ममलेश्वर की पारंपरिक सवारियों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार शाम मंदिर प्रशासन, जिला प्रशासन, पुलिस और नगर के गणमान्य नागरिकों की संयुक्त बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, नौका संचालन और कानून-व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस वर्ष 3, 10, 17 और 24 अगस्त को पारंपरिक सवारी निकलेगी, जबकि 24 अगस्त को भव्य महासवारी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी।
अधिकृत नौकाओं को ही मिलेगी अनुमति
अपर कलेक्टर अरविंद चौहान की अध्यक्षता में ओंकार प्रसादालय में आयोजित बैठक में मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी राव पुष्पेंद्र सिंह, एसडीओपी मनोहर सिंह गवली, मांधाता थाना प्रभारी अनोखसिंह सिंदया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मां नर्मदा में सवारी के दौरान ज्योतिर्लिंग मंदिर की अधिकृत नौकाओं को ही संचालन की अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर अन्य सभी नौकाओं का संचालन अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
धार्मिक आयोजन की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सवारी के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। शोभायात्रा में केवल ढोल-नगाड़े, शंख, घंटियां, बैंड, पारंपरिक वाद्य यंत्र और भजन-कीर्तन ही शामिल होंगे।
24 अगस्त को निकलेगी भव्य महासवारी
इस वर्ष सावन के चारों सोमवार को भगवान ओंकारेश्वर और भगवान ममलेश्वर की पारंपरिक सवारी निकाली जाएगी। इनमें 24 अगस्त को आयोजित होने वाली महासवारी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। महासवारी में ऊंट, घोड़े, सुसज्जित पालकियां, धार्मिक झांकियां, ढोल-नगाड़े और संत-महात्माओं की टोलियां शामिल होंगी।
छठे सोमवार होगी ओंकार पर्वत की परिक्रमा
मंदिर प्रशासन के अनुसार, सावन के छठे सोमवार को भगवान ओंकारेश्वर की ओंकार पर्वत परिक्रमा भी परंपरानुसार निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!