iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह: कुणाल केस में नया खुलासा; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले की खवड़ा पहाड़ी पर शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय कुणाल चांदवाड़े का iPhone को लेकर पिता मुरलीधर चांदवाड़े से विवाद हुआ था। इसके बाद वह पहाड़ी पर पहुंच गया और काफी देर तक खाई के किनारे खड़ा रहा।
माता-पिता भी मौके पर पहुंचे
बेटे को बचाने के लिए उसके माता-पिता भी मौके पर पहुंचे। परिवार, पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और अग्निशमन दल ने उसे समझाकर सुरक्षित स्थान पर लाने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं संभल सके। बेटे को बचाने की कोशिश में उसके पिता और मां संगीता चांदवाड़े की भी जान चली गई।
तीन घंटे तक समझाते रहे परिजन
पुलिस के अनुसार कुणाल शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खवड़ा पहाड़ी पहुंचा था। वह लंबे समय तक खाई के किनारे बना रहा। उसकी मां लगातार उससे बात कर पीछे हटने के लिए समझाती रहीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची।
बचाव दल ने सुरक्षा के इंतजाम किए और कुणाल को सुरक्षित बाहर लाने का प्रयास किया। स्थानीय ग्रामीण भी परिवार की मदद में जुटे रहे।
2025 में भी कर चुका था आत्महत्या की कोशिश
जांच में पुलिस के सामने एक अहम जानकारी आई है। पुलिस के मुताबिक, कुणाल ने वर्ष 2025 में भी इसी पहाड़ी पर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस अब उसके पुराने मामले और शुक्रवार की घटना के बीच संबंध की जांच कर रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जानकारी में iPhone को लेकर हुए विवाद की बात सामने आई है, लेकिन घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
पुलिस परिवार के लोगों, प्रत्यक्षदर्शियों और मौके पर मौजूद बचाव दल से भी जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!